जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की फजीहत हो गई. सम्मेलन में एंट्री के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उनसे पहचान पत्र यानी ID दिखाने को कहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आसिम मुनीर सम्मेलन हॉल में जाने के लिए आगे बढ़ते हैं, तभी वहां तैनात सुरक्षा गार्ड उन्हें रोक लेता है. गार्ड उनसे पूछता है कि उनकी ID कहां है और उसे दिखाने के लिए कहता है. कुछ सेकंड बाद पहचान की पुष्टि हो जाती है और उन्हें अंदर जाने की इजाजत मिल जाती है.
ये भी पढ़ें: ‘हमें शर्म आती है’, पाकिस्तानी PM ने खुद मानी दुनिया से ‘भीख मांगने’ की बात; आसिम मुनीर का झुक गया सिर
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर बहस शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक शर्मिंदगी बता रहे हैं. उनका कहना है कि किसी देश के सेना प्रमुख के साथ ऐसा होना उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि पर असर डालता है. वहीं दूसरी ओर कई लोग इस घटना को सामान्य बता रहे हैं. उनका कहना है कि म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस जैसे बड़े और हाई-सिक्योरिटी कार्यक्रमों में हर व्यक्ति की पहचान जांची जाती है, चाहे वो कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो.
JSMM ने पाकिस्तान सेना का किया विरोध
आपको बता दें, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन दुनिया के सबसे अहम सुरक्षा मंचों में गिना जाता है. यहां हर साल दुनिया भर के नेता, मंत्री और सैन्य अधिकारी वैश्विक सुरक्षा, युद्ध और कूटनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं. इसी बीच, जर्मनी में मौजूद सिंधी राजनीतिक संगठन जेये सिंध मुत्ताहिदा महाज (JSMM) ने सम्मेलन स्थल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने आसिम मुनीर के प्रोग्राम में शामिल होने पर ऐतराज जताया. प्रदर्शनकारियों ने सेना पर मानवाधिकार उल्लंघन और राजनीति में दखल देने जैसे आरोप लगाए. हालांकि इन प्रदर्शनों का सम्मेलन की कार्यवाही पर कोई खास असर नहीं पड़ा.
ये भी पढ़ें: Operation sindoor के बाद पाकिस्तानी सेना की रैंकिंग गिरी, टॉप 10 से हुई बाहर, लिस्ट में भारत कहां?
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
5 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
13 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
14 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
15 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
17 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
19 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
21 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
22 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines