Suicide Bombing Attack At Pakistan Army Base : पाकिस्तान में एक आर्मी बेस पर मंगलवार को एक आत्मघाती हमला होने की जानकारी सामने आई है। इस हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत होने की खबर है। एक अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तानी तालिबान से जुड़े आतंकियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार एक स्थानीय अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि मंगलवार तड़के हुए इस हमले में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल जिले में स्थित आर्मी बेस को निशाना बनाया गया।
ये भी पढ़ें: भूटान में चीन कर रहा घुसपैठ की कोशिश
बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा
अधिकारी ने कहा कि मारे गए लोगों में कई सो रहे थे और साधारण कपड़ों में थे। इसलिए अभी इस बात की जांच की जा रही है कि क्या जान गंवाने वाले सभी सैन्य कर्मी थे। इसके साथ ही 27 लोग घायल भी हुए हैं। हमले में मरने वाले लोगों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
जानकारी के अनुसार यह आत्मघाती हमला एक स्कूली इमारत के परिसर में हुआ जिसका इस्तेमाल मेकशिफ्ट मिलिट्री बेस की तरह किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कब?
सेना की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी तालिबान से जुड़े एक नए समूह तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि हमले की शुरुआत सुबह करीब 2.30 बजे एक लड़ाके की ओर से ‘शहादत के हमले’ के साथ हुई। इसके बाद बाकी आतंकियों ने परिसर में तबाही मचाई। पाकिस्तानी सेना की ओर से इस घटना पर अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में आतंकी हमलों में नाटकीय उछाल देखने को मिली है। ऐसे हमले खासकर अफगानिस्तान के साथ सीमा पर स्थित क्षेत्रों में हुए हैं जब से 2021 में तालिबान की अफगानिस्तान की सत्ता में वापसी हुई है।
जानकारों का मानना है कि 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी होने के बाद से इस्लामी लड़ाकों का हौसला बढ़ा है जिसका परिणाम पाकिस्तान भुगत रहा है।
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
3 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
9 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines