भारत ने मंगलवार रात को आतंक के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा आतंकियों को हवाई हमलों में मार गिराया। ये हमले पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए थे। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए कुल 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक की। इस बीच आज पूरे दिन पाकिस्तान में दहशत का माहौल रहा। वहीं दूसरी और शहबाज शरीफ और उसके मंत्री निर्दोष नागरिकों की हत्या का आरोप भारत पर लगाते रहे। वहीं पाकिस्तान अभी भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसकी बानगी आतंकियों के जनाजे के दौरान देखने को मिली।
जनाजे में शामिल हुए सेना के अधिकारी
सिंदूर ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान की सेना के जवान और अफसर शामिल हुए। बेशर्म सेना ने आतंकियों के जनाजे पर आंसू बहाए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान की सेना के जवान और अफसर आतंकियों के जनाजे पर नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। इस जनाजे में लश्कर का कमांडर अब्दुल रऊफ भी था। इस दौरान पाकिस्तान की सेना के अधिकारी और जवान हाथ बांधे और मातम में सिर झुकाए नजर आ रहे थे।
शहबाज ने फौज को किया अधिकृत
बता दें कि आज पाकिस्तान में पीएम शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में शरीफ ने सेना को जवाबी कार्रवाई करने के लिए कहा है। वहीं भारत ने हमले के बाद शाम को यूएनएससी के सदस्य देशों को विदेश मंत्रालय बुलाया और हमले को लेकर ब्रीफिंग दी। वहीं कल सर्वदलीय बैठक होगी। बैठक को लेकर कांग्रेस ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हों। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम चाहते हैं कि सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री को शामिल होना चाहिए। हमने 24 अप्रैल की बैठक को लेकर भी अनुरोध किया था कि प्रधानमंत्री को बैठक में शामिल होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Operation Sindoor: भारत ने UNSC समेत कई देशों के राजनयिकों को दी जानकारी, क्या मिली प्रतिक्रिया?
भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला
भारत ने मंगलवार देर रात को पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 100 से अधिक आतंकी मारे गए। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के 10 रिश्तेदार भी मारे गए। हमले के बाद पाकिस्तान में पूरे दिन अलर्ट रहा। वहीं कराची समेत कई एयरपोर्ट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। इधर भारत में कई एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। भारत पाकिस्तान की ओर से होने वाली जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़ेंः ‘उन्हीं को मारा, जिन्होंने मासूमों को मारा…’, ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
53 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
57 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines