पाकिस्तान की एक और शर्मनाक करतूत का खुलासा, कराची एयरपोर्ट पर मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश

Pakistan Another shameful act exposed: पाकिस्तान की एक और शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है. कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) इमिग्रेशन ने मानव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो महिलाओं को झांसा देकर विदेश भेजते थे.

human trafficking racket
विज्ञापन

Pakistan Another shameful act exposed: फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) इमिग्रेशन ने कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन के दौरान मानव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. रैकेट के सदस्य महिलाओं और अन्य यात्रियों को झांसा देकर विदेश भेजते थे. वहां महिलाओं को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता और अन्य यात्रियों को जबरन स्मगलिंग जैसे गैरकानूनी कामों में धकेला जाता. ARY न्यूज चैनल के हवाले से यह मामला सबसे पहले तब सामने आया जब FIA अधिकारियों ने एक युवा महिला को रोका. महिला के पास दुबई का विजिट वीजा था. पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे दुबई के बड़े होटल में नौकरी का वादा किया गया है, उसी पूछताछ के दौरान मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का सुराग मिला.

विज्ञापन

महिला से पूछताछ में बेनकाब हुआ गैंग

महिला की निशानदेही पर जांच एजेंसी ने टीम को भेजा तो मानव तस्करी के ऐसे बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ जो विदेश में नौकरी के बहाने लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए भेज रहा था. जांच टीम ने शाहज़ैब नाम के एक संदिग्ध मानव तस्कर को गिरफ्तार किया, जोकि उसी मानव तस्करी गैंग से जुड़ा था. शाहज़ैब ने नदीम के माध्यम से महिला के लिए वीज़ा और एयरलाइन टिकट का इंतज़ाम किया था, FIA प्रवक्ता के अनुसार, महिला से टिकट और नौकरी लगाने के बहाने साढ़े 4 लाख के करीब पाकिस्तानी रुपए लिए गए थे, कराची एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट क्लीयरेंस के लिए एक एजेंट को 40,000 PKR दिए गए थे.

शाहज़ैब की WhatsApp चैट ने खोल दी पोल

महिला की शिनाख्त के बाद FIA ने शाहज़ैब के मोबाइल फोन से और सबूत बरामद किए गए, जिसमें WhatsApp बातचीत भी शामिल है जो वेश्यावृत्ति से जुड़ी गतिविधियों में शामिल अन्य व्यक्तियों के साथ उसके संबंधों को दिखाती है. पीड़िता को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सर्कल में भेज दिया गया है, जबकि शाहज़ैब FIA की हिरासत में है और जांच जारी है.

विज्ञापन

FIA ने आठ और लोगों को किया गिरफ्तार

FIA ने एक अन्य ऑपरेशन के दौरान समुद्र के रास्ते अवैध रूप से अल्बानिया जाने की योजना बना रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों ने यात्रा का इंतज़ाम करने के लिए मानव तस्करों को लगभग 1 मिलियन PKR का भुगतान किया था. पूछताछ के दौरान पहचान बताए जाने के बाद एजेंसी ने कई एजेंटों और मददगारों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति एक संगठित मानव तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थे. एजेंट पाकिस्तान के गुजरात के अलग-अलग इलाकों के थे, पूछताछ में पता चला कि अन्य साथी सऊदी अरब और ग्रीस से नेटवर्क के कुछ हिस्सों को चला रहे थे. ऑपरेशन के दौरान, FIA अधिकारियों ने यात्रियों के पास से नकली एयरलाइन टिकट और यूरो, अमेरिकी डॉलर और ईरानी रियाल सहित विदेशी करेंसी बरामद की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ