जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की और सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। शहबाज शरीफ की सरकार ने शुक्रवार को NOTAM जारी कर एक और महीने के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने का फैसला लिया है।
पाकिस्तान ने NOTAM जारी किया। इसके तहत पड़ोसी मुल्क की शहबाज सरकार ने भारत की एयरलाइनों, ऑपरेटरों द्वारा संचालित, सैन्य उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने की अवधि बढ़ा दी है। पाकिस्तान का एयरस्पेस 23 मई से 23 जून 2025 तक बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें : ‘आपने पाकिस्तान की बात पर क्यों भरोसा किया’? राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछे ये 3 सवाल
बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा पाकिस्तान
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। इसके तहत सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty), वीजा रद्द कर दिया गया था। साथ ही केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश को छोड़ने का आदेश दिया था। अब पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। IWT को निलंबित किए जाने को लेकर पाकिस्तान के आम लोगों और नेताओं में भारी चिंता है।
वाटर बम की समस्या सॉल्व नहीं करते तो हम भूखे मर जाएंगे : पाक सीनेटर
पाक के सीनेटर सैयद अली जफर ने संसद में बोलते हुए कहा कि अगर ये वाटर बम की समस्या सॉल्व नहीं करते तो हम भूखे मर जाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान का तीन चौथाई पानी बाहर दूसरे मुल्क से आता है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने देश का 10 में से 9 आदमी सिंधु नदी के पानी पर निर्भर है। सीनेटर जफर विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) से हैं।
यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को कब दी? विदेश मंत्रालय ने कर दिया साफ
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
5 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
6 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
8 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
10 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
10 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
11 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
14 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
15 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines