हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हमला, कुनार में ताबड़तोड़ बरसाए बम, कई लोग घायल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर गहरा गया है. पिछले साल सीमा विवाद होने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान कई बार एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं. एक बार फिर पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमलावर हुआ है.

विज्ञापन
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले साल से ही सीमा विवाद चल रहा है. (Credit- ANI/AI)

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर बड़ा हमला किया है. लड़ाकू विमानों से देश के पूर्वी इलाके में कुनार प्रांत में ताबड़तोड़ बम बरसाए हैं, जिससे कई लोग घायल भी हुए हैं. पाकिस्तानी सेना ने नर्गल जिले के पतंग इलाके को निशाना बनाया और एक शख्स नूर मोहम्मद के घर को निशाना बनाया. पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने कुनार के अलावा पक्तिका इलाके में भी बम बरसाए हैं. आज सुबह करीब साढ़े 3 बजे इन इलाकों के ऊपर पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मंडरा रहे थे, जिन्हें देखकर लोग डर गए. हमले के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

ईद पर पाकिस्तान-अफगानिस्तान में सीजफायर, काबुल में अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत के बाद लिया गया फैसला

हमले में मलबे का ढेर बने कई लोगों के घर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने जिस घर को निशाना बनाया था, वह पूरी तरह मलबे का ढेर बन गया है. इसी घर पर हमला क्यों किया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन इस घर पर इतने बम बरसाए गए कि आस पास के घर भी ध्वस्त हो गए. हमले के बाद लोग मलबे में अपना बचा खुचा सामान तलाशते नजर आए. वहीं मलबे में बमों के अवशेष भी मिले हैं. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घर के अंदर कितने लोग मौजूद थे? थे भी या नहीं, लेकिन पाकिस्तान राहत दल नुकसान का जायजा लेने में जुटे हैं, क्योंकि सर्कार ने रिपोर्ट तालाब की है.

विज्ञापन

पाकिस्तान अफगानिस्तान में क्यों है विवाद?

बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डुरंड लाइन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को लेकर विवाद है. इस वजह से पिछले साल से ही दोनों देशों में तनाव है. जबकि कभी दोनों देश एक दूसरे के लिए मजबूर बिजनेस पार्टनर थे और रणनीतिक संबंध भी रखते थे, लेकिन आज दोनों के बीच सैन्य संघर्ष जारी है. पाकिस्तान अफगानिस्तान 2640 किलोमीटर लम्बी सीमा रेखा शेयर करते हैं, जिसे डुरंड लाइन कहते है. 1893 में अंग्रेजो के द्वारा इस सीमा को बनाया गया था, लेकिन अफगानिस्तान की सरकार इस सीमा को आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं मानती है. क्योंकि अफगान सरकार कहती है कि इस सीमा के कारण पश्तून और बलोच जनजातियों के इलाकों जबरदस्ती बंट रहे हैं.

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर विवाद

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक विवाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को लेकर है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान ने TTP के आतंकियों को पनाह दी हुई है, जो पाकिस्तान में आतंकी हमले करके दहशत फैलते हैं. हालांकि अफगानिस्तान ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है और आरोप लगाया है कि पाकिस्तान आतंक का गढ़ है, पूरी दुनिया जानती है लेकिन पाकिस्तान अपनी विफलताओं और नाकामियों का ठीकरा अफगानिस्तान पर फोड़ रहा है. इसी विवाद के चलते पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में TTP के ठिकानों को खत्म करने का संकल्प लिया है, जिसके लिए ही काबुल, पक्तिया और कुनार को निशाने पर लिया हुआ है और अक्सर हमले करके नुकसान पहुंचाता है.

विज्ञापन

‘काबुल अस्पताल पर हमला नागरिकों का नरसंहार’, भारत ने की अफगानिस्तान पर पाक हमले की कड़ी निंदा

जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान पाकिस्तानी चौकियों और सैन्य ठिकानों पर हमले करता है. वहीं पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों को देश से बाहर निकाल दिया है, इस वजह से भी रिश्ते खराब हुए हैं. दोनों देशों के बीच व्यापार और माल की आवाजाही भी बाधित हुई है, जिससे आर्थिक तनाव आया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola