Pakistan Afghanistan Tension : भारत के पड़ोसी देशों के बीच टेंशन बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान अफगानिस्तान बॉर्डर पर दोनों देश के जवान तैनात हैं। तालिबान ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई इलाकों में अटैक किया है। इसे लेकर काबुल के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि अफगान में की गई एयरस्ट्राइक के जवाब में तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी क्षेत्रों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि इस हमले में 19 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अफगानी नागरिक भी मारे गए।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि तालिबान के लड़ाकों ने पाकिस्तान में हमला किया है। पिछले दिनों अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरफोर्स द्वारा किए गए हवाई बमबारी के बाद काबुल का यह बयान सामने आया है। रक्षा मंत्रालय ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए कहा कि बॉर्डर के उस पार अटैक किया गया है। इन इलाकों का इस्तेमाल पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान भी करता है।
यह भी पढ़ें : युद्ध के कगार पर पाकिस्तान-अफगानिस्तान! बॉर्डर पर तनाव, दोनों देश की सेना तैनात
ब्रिटिश राज में खींची गई थी डूरंड रेखा
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारिज्मी ने कहा कि जिस क्षेत्र को निशाना बनाया गया, उसे तालिबानी सरकार पाकिस्तान का क्षेत्र नहीं मानती है, जिसे डूरंड रेखा के नाम से जाना जाता है। 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश राज में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहाड़ी और प्रायः अराजक जनजातीय क्षेत्र में यह रेखा खींची गई थी। हालांकि, तालिबानी हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें : Taliban Makes Fun Of Pakistan: तालिबान नेता ने पाकिस्तान को किया शर्मिंदा, शेयर की 1971 के सरेंडर की तस्वीर
अफगान ने बदला लेने की दी थी चेतावनी
आपको बता दें कि अफगानिस्तान अधिकारियों ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि वे पाकिस्तानी बमबारी के बाद जवाबी कार्रवाई करेंगे, जिसमें लोग मारे गए हैं। वहीं, इस्लामाबाद ने कहा कि उसने सीमा पर इस्लामी आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इसे लेकर दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों में तनाव है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
47 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
52 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines