Pakistan Afghanistan Tension : रूस-यूक्रेन और इजराइल-ईरान के बाद अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच भड़की चिंगारी अब आग के रूप लेने वाली है। ताबिलान के 15 हजार लड़ाके और पाकिस्तानी सेना-वायुसेना के जवान बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से दोनों देश युद्ध के कगार पर पहुंच गए हैं।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति है। पाकिस्तानी सेना की टुकड़ियों को बॉर्डर पर तैनात कर दिया गया है, जबकि तालिबान के लड़ाके भी आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, दोनों देशों की ओर से गोलीबारी की खबर अभी तक नहीं आई है, लेकिन तैनाती बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें : Taliban Makes Fun Of Pakistan: तालिबान नेता ने पाकिस्तान को किया शर्मिंदा, शेयर की 1971 के सरेंडर की तस्वीर
तालिबानी सरकार ने पाकिस्तानी दूतावास को किया तलब
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद तालिबानी सरकार के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता हाफिज जिया अहमद ने काबुल में पाकिस्तानी दूतावास के प्रभारी को बुलाया और इस अटैक की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा इस हमले से दोनों देशों के रिश्तों में दरार पड़ सकती है। वहीं, पाकिस्तान ने हवाई हमलों से यह बताया कि जवानों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें : ‘भारत के बिना दुनिया नहीं बढ़ सकती आगे’, जर्मन के पूर्व राजदूत ने अपनी किताब में क्यों लिखा ऐसा?
पहाड़ों और गुफाओं में छिपकर हमला कर सकते हैं तालिबानी लड़ाके
अगर तालिबान के लड़ाकों की बात करें तो उनके पास एके-47, मोर्टार, रॉकेट लांचर जैसे अत्याधुनिक हथियार हैं। वे दुर्गम इलाकों में छुपकर हमला कर सकते हैं। वहीं, पहले से ही पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सीपैक प्रोजेक्ट में देरी और बलूचिस्तान में अलगाववाद जैसी समस्याओं में पाक सरकार कमजोर पड़ती जा रही है। इस बीच तालिबान से युद्ध पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
48 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
53 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines