Pakistan 50 Employees Did Not Get Salary Year: पाकिस्तान से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने 50 से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कई सालों से वेतन नहीं दिया है। वे बिना वेतन के ही काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा सरकार के एक पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ चल रही जांच समय पर पूरी नहीं हो पाई। इसलिए सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन ही रोक दिया।
इसलिए उठाया गया सैलरी रोकने का कदम
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने तत्कालीन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कचकोल खान के खिलाफ रिश्वतखोरी के एक मामले में जांच का आदेश दिया था। अधिकारी को 2022 में निलंबित कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार जांच समय पर पूरी नहीं हो पाई। क्योंकि उस समय के स्वास्थ्य सचिव कचकोल खान के समर्थन में थे। इसके बाद कार्यवाहक सीएम ने मामले का अध्ययन करने के लिए एक और समिति का गठन किया। पूरा एक साल बीत जाने के बाद भी समिति अपनी जांच पूरी नहीं कर पाई।
अधिकारी को 2 बार किया गया निलंबित
इस दौरान निलंबित अधिकारी को सरकार ने फिर से बहाल कर दिया। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने स्वास्थ्यकर्मियों की शिकायतों का समर्थन किया है। इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई सरकार ने अधिकारी को फिर से निलंबित कर दिया था। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर इससे जुड़े सबूत साझा किए गए। जिसमें पता चला कि 50 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बजटीय मंजूरी के बिना ही नियुक्त कर दिया गया।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines