Pak Army Chief: राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने गुरुवार को लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को अगले सेनाध्यक्ष (COAS) के पद पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी। इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त करने को मंजूरी दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति अल्वी को जानकारी दी थी कि सीओएएस के रूप में मुनीर और सीजेसीएससी के रूप में मिर्जा की नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी ने तत्काल प्रभाव से लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को जनरल के पद पर पदोन्नत किया है और उन्हें 27 नवंबर, 2022 से स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
सेनाध्यक्ष ने पीएम और राष्ट्रपति से की मुलाकात
इसमें कहा गया है कि पदोन्नति और नियुक्तियां पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 243 (4) (ए) और (बी) और अनुच्छेद 48 (1) के तहत की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल मुनीर और जनरल मिर्जा दोनों ने नए सेनाध्यक्ष और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के रूप में अपनी नियुक्ति की पुष्टि के बाद पीएम शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से अलग-अलग मुलाकात की।
पीएम शहबाज ने ट्वीट किया, “चेयरमैन जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी-नामित लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा और थल सेनाध्यक्ष-नामित लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को मेरी बधाई और शुभकामनाएं।” निवर्तमान सेनाध्यक्ष बाजवा 29 नवंबर, 2019 को अपने निर्धारित कार्यकाल के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा 19 अगस्त, 2019 को सेवा में तीन साल का विस्तार दिया गया था।
पाकिस्तान के प्रमुख जासूस रहे हैं मुनीर
लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर पाकिस्तान के मुख्य जासूस रह चुके हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एनएसएबी) के सदस्य और कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए तिलक देवशेर के अनुसार, मुनीर पाकिस्तान में उन लोगों में से थे, जिन्होंने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की निगरानी की थी।
आत्मघाती हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की जान चली गई थी। 14 फरवरी, 2019 को जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया गया था।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
44 mins agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
1 hr agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
9 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
11 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
16 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
17 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
19 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
21 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines