नई दिल्ली: पाकिस्तान की खराब अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का दर्द छलका है। उन्होंने कहा है कि हमारी हालत ऐसी हो गई है कि मित्र देशों ने भी पाकिस्तान को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखना शुरू कर दिया है, जो हमेशा भीख मांगता है।
अभी पढ़ें – हत्या के एक और प्रयास में बाल-बाल बचे व्लादिमीर पुतिन, इस बार ऐसे हुआ जानलेवा हमला
शरीफ ने कहा कि आज जब हम किसी मित्र देश में जाते हैं या फोन करते हैं, तो वे सोचते हैं कि हम (उनके पास) पैसे मांगने आए हैं। पाकिस्तान के पीएम ने ये बातें वकीलों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। शरीफ ने कहा कि छोटे-छोटे देशों की अर्थव्यवस्थाओं ने भी पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है और हम पिछले 75 साल से भीख का कटोरा लेकर भटक रहे हैं।
बाढ़ ने पाकिस्तान की हालत और खराब की
प्रधानमंत्री के अनुसार, देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रही थी और अब बाढ़ ने इसे और अधिक जटिल बना दिया है। बता दें कि पाकिस्तान पिछले 30 वर्षों में सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। जून की शुरुआत में आई बाढ़ से यहां अब तक 1,400 से अधिक लोग मारे गए और 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए है।
नेपाल और कनाडा ने पाकिस्तान को भेजी मदद
देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और हर सात में से एक व्यक्ति बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। करीब 78, 000 वर्ग किलोमीटर (21 मिलियन एकड़) में लगी फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। उधर, नेपाल सरकार ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मानवीय राहत सामग्री पाकिस्तान भेजी है। नेपाल एयरलाइंस की चार्टर्ड फ्लाइट में घरेलू सामान के अलावा खाने-पीने का सामान, दवाइयां और कपड़े भी ले गए।
अभी पढ़ें – शिखर सम्मेलन में भाग लेने समरकंद पहुंचे पीएम मोदी
कनाडा ने बुधवार को इस कठिन समय में पाकिस्तान को समर्थन देने के लिए मानवीय सहायता में अतिरिक्त 2.5 मिलियन अमरीकी डालर की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नया आवंटन पिछले महीने घोषित 5 मिलियन अमरीकी डालर के अतिरिक्त था और कहा कि कनाडा विश्वसनीय भागीदारों के माध्यम से भोजन, स्वच्छ पानी और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
9 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
14 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
16 hrs agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
20 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
20 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
21 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
21 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
21 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 day agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines