Pak Occupied Kashmir Clash: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों को राशन की कमी से जूझना पड़ रहा है। लगातार प्रदर्शनकारियों की पुलिस और सेना से झड़प हो रही है। बताया जा रहा है कि झड़प में एक पुलिस अधिकारी मारा गया है। वहीं, 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोग लगातार आटे की कमी, बढ़ रहीं कीमतों और बिजली की किल्लत का विरोध कर रहे हैं। जिसके बाद यहां सेना भी उतारी गई है। तनाव घटने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां दुकानें बंद हैं, सड़कों पर आवाजाही ठप की गई है। मीरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कामरान अली के अनुसार पुंछ और कोटली के रास्ते लोगों की भीड़ रैली के लिए जा रही थी। वहां के इस्लामगढ़ शहर में पुलिस के साथ तैनात उप निरीक्षक अदनान कुरेशी को किसी ने गोली मार दी। सीने पर गोली लगने के बाद उनकी मौत हो गई। जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) द्वारा विरोध जताया जा रहा है।
मार्च को देखते हुए पुलिस ने मजफ्फराबाद और मीरपुर के कई इलाकों में छापामारी की है। यहां से लगभग 70 जेएमसी वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया है। दादियाल में भी खूब झड़पें पुलिस के साथ हुई हैं। पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में शुक्रवार को स्ट्राइक जारी थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस और सेना पर पत्थरबाजी की। लेकिन शांति स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने राजधानी जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। मिट्टी के ढेर लगाकर वाहनों को आवागमन से रोका जा रहा है। कई लोग अरेस्ट किए गए हैं। एसएसपी यासीन बेग ने बताया कि पुलिस फायरिंग में एक लड़का घायल हुआ है।
पुलिस पर लगातार हो रही फायरिंग
लोगों ने भी पुलिस पर फायरिंग की, जिसके कारण एक कांस्टेबल को गोली लगी है। पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसके जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़े गए। कोटली के एसएसपी मीर मुहम्मद आबिद ने बताया कि प्रदर्शन में आम लोगों की आड़ में कुछ अपराधी शामिल हो चुके हैं। अब तक के हमलों में 78 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हैं। कोटली अस्पताल की ओर से 59 पुलिस कर्मियों और 9 आम लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है। एसएसपी आबिद ने बताया कि डोलियां जट्टान इलाके में कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। उनके ऊपर जानलेवा अटैक किया गया है। कहा जा रहा है कि जेएमसी से लगातार सरकार बात कर रही है। अभी तक की बातचीत सकारात्मक रही है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
10 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
15 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
17 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
18 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
19 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines