Major Moeez Abbas Shah killed: पाकिस्तान का एक अफसर इन दिनों चर्चा में है। इसका नाम मेजर मोइज अब्बास शाह है। दावा किया जा रहा है कि यह अफसर दक्षिणी वजीरिस्तान के सरगोधा में टीटीपी के हमले में मारा गया है। यह वही अफसर है जिसने 2019 में दावा किया था कि उसने ही सबसे पहले इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी और विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था। अब दावा किया जा रहा है कि अब्बास टीटीपी के हमले में मारा गया है। यह दावा पाकिस्तान की सेना ने ही किया है। सेना ने दावा किया है कि उन्होंने टीटीपी के 11 कमांडरों को मार गिराया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने दावा किया कि खैबर पख्तुनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में चलाए गए खुफिया आॅपरेशन के दौरान 2 सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के अनुसार पाकिस्तान के दहशतगर्दों के खिलाफ चलाए गए आॅपरेशन में मेजर मोइज मारे गए हैं। हालांकि इस दौरान बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र किया गया है।
ये भी पढ़ेंः Operation Sindhu: ‘भारतीय दूतावास का आभार…’ ईरान से लौटे 282 भारतीयों ने लहराया तिरंगा
2019 में हुआ पुलवामा अटैक
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पीओके से आए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था, इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद भारत ने 26 फरवरी को ऑपरेशन बंदर लाॅन्च किया था। जिसमें पाकिस्तान के बालाकोट में कई आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था। दावा किया गया था कि इन हमलों में 200-300 आतंकी मारे गए थे। इसके बाद अगले दिन पाकिस्तान की वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की थी। उस समय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान श्रीनगर में तैनात थे। उन्होंने पाकिस्तान की एयरफोर्स के एक एफ-16 को मार गिराया था।
पाक सेना ने की पुष्टि
हालांकि इस दौरान एक पाकिस्तानी मिसाइल उनके मिग-21 बाइसन से टकरा गई। इसके बाद उन्हें विमान से इजेक्ट होना पड़ा लेकिन वे पैराशूट के जरिए पीओके में उतरे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उनको पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पाकिस्तानी सेना ने उनको हिरासत में लिया था। इस दौरान उनके पास पहुंचने वाले पहले पाकिस्तानी अधिकारी मोइज अब्बास शाह थे। इसकी जानकारी पाकिस्तानी सेना के बयान से सामने आई थी, अब टीटीपी हमले में मेजर मोइज अब्बास मारा गया है।
ये भी पढ़ेंः ‘कानून बनाकर मुस्लिमों को नहीं डरा सकते…’, वक्फ बिल पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
9 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
13 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
14 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
15 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
15 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
19 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
21 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
23 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
23 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines