पाकिस्तानी पत्रकारों का लंदन में हंगामा, रेस्टॉरेंट में जमकर काटा बवाल, वीडियो वायरल

एक और पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की महिला पत्रकार अपनी भाषा के जरिए देश का मान बढ़ाने में जुटी है। लंदन में एक पाकिस्तानी पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथी पत्रकार के साथ गाली-गलौज करते नजर आ रही है।

Pakistani journalists fight London

Pakistani journalists fight London

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ताबड़तोड़ कार्रवाई पाकिस्तान को लेकर कर रहा है। कभी वह पाकिस्तान के नेताओं के नेताओं सोशल मीडिया हैंडल सस्पेंड कर रहा है तो कभी वह व्यापार बंद कर पाकिस्तान की कमर तोड़ने में लगा है। इस बीच लंदन के एक रेस्टॉरेंट में पाकिस्तान के पत्रकार सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं। दोनों पत्रकार के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला पत्रकार सफीना खान असद मलिक से बुरी तरह झगड़ते नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में महिला पत्रकार सफीना मलिक गंदी गालियां देते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पाकिस्तानी पत्रकार सफीना खान नियो न्यूज से जुड़ी है और वो लंदन में रहती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सफीना खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बात कही।

विज्ञापन

कई पत्रकारों पर लगाया आरोप

सफीना ने लिखा कि सलमान अकरम राजा की कवरेज के दौरान मुझे मोहसिन नकवी, टीवी लंदन के रिपोर्टर असद मलिक, एआरवाई न्यूज के रिपोर्टर फरीद और हम न्यूज के रिपोर्टर रफीक ने परेशान किया। इस दौरान इन लोगों ने मुझको जान से मारने की धमकी दी। मैंने पहले भी इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर मुझे कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार रिपोर्टर होंगे।

विज्ञापन

कई पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को 4 आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। वहीं 17 पर्यटक घायल हो गए थे। मोदी सरकार ने हमले के बाद भ्रामक और गलत सूचनाएं फैलाने वाले कई पाकिस्तानी पत्रकारों और राजनेताओं के सोशल मीडिया अकांउट बैन कर दिए थे। इसमें कई वरिष्ठ पत्रकार और पाकिस्तानी सरकार के शीर्ष नेता शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ