अफगानिस्तान में पाक सेना ने किया नरसंहार, 11 मासूम बच्चों सहित 13 लोगों की मौत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात पाकिस्तान सेना के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में स्थित आम नागरिकों के घरों को निशाया बनाया और भारी बमबारी की.

pakistan attack on afghanistan

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात पाकिस्तान सेना के लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में स्थित आम नागरिकों के घरों को निशाया बनाया और भारी बमबारी की.

विज्ञापन

इस हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों के हताहत होने की खबर सामने आई है. अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की ओर से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने कल रात एक बार फिर से अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन किया है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने आम नागरिकों को बनाया निशाना- जबीउल्लाह

जबीउल्लाह ने आगे कहा कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों- कुनार, खोस्त और पक्तिका में रिहायशी इलाकों को भी निशाया बनाया और इन इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों के घरों पर बमबारी और फायरिंग की गई है, जिसके कारण उनके घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं.

बच्चों-महिलाओं सहित 13 की मौत

पाकिस्तान सेना द्वारा किए गए इन हमलों के कारण भारी नुकसान हुआ है. पाकिस्तानी सेना के हमलों में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिन्हें अफगान प्रशासन ने शहीद घोषित कर दिया है. मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या मासूम बच्चों की है. इस हमले में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो चुकी है. वहीं, इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के हमलों में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

विज्ञापन

घायलों का चल रहा इलाज

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के हमले में घायल हुए लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है, जहां कई लोगों की हालत नाजुक स्थिति में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर इस हमले के बाद की कुछ दर्दनाक तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पीड़ित बच्चों की स्थिति देखी जा सकती है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने जताई आपत्ति

पाकिस्तान द्वारा किए गए इस हमले के बाद अफगान सरकार काफी गुस्से में है. अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने अपने बयान में इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा, हम इस अमानवीय अपराध और हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. अफगानिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन और आम नागरिकों के खिलाफ एक क्रूर अपराध बताया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ