पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। गृह मंत्रालय ने हमले की जांच एनआईए को सौंपी दी है, जिससे पाकिस्तान को बेनकाब होने का डर सता रहा है। इस बीच पाकिस्तान एक बार फिर अपने सदाबहार दोस्त चीन का समर्थन हासिल करने में जुट गया है। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ पहलगाम हमले और उसके बाद बढ़े तनाव पर बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के निष्पक्ष जांच के मांग को चीन की ओर से समर्थन मिला है।
क्या कहा चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने?
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, अपने पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार के साथ फोन पर बातचीत के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है और घटना की ‘निष्पक्ष जांच’ का समर्थन करता है। चीन ने रविवार को अपने करीबी सहयोगी पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा करने के लिए उसका समर्थन किया और विदेश मंत्री वांग यी ने पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद से संयम बरतने का आह्वान किया।
‘संघर्ष भारत और पाकिस्तान के हित में नहीं’
चीनी बयान में वांग के हवाले से कहा गया, ‘चीन ने हमेशा पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी कदमों का समर्थन किया है। एक पक्के दोस्त और हर स्थिति में साथ देने वाले रणनीतिक साझेदार के तौर पर चीन पाकिस्तान की वाजिब सुरक्षा चिंताओं को पूरी तरह समझता है और उसकी संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा करने में उसका समर्थन करता है।’ वांग ने कहा कि संघर्ष भारत और पाकिस्तान के मौलिक हितों में नहीं है। साथ ही क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए दोनों देशों को ‘संयम बरतना चाहिए, एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए और स्थिति को शांत करने को बढ़ावा देना चाहिए।’
क्या कहा इशाक डार ने?
बातचीत के दौरान इशाक डार ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ कड़े फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है और पाकिस्तान तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम का विरोध करता है> पाकिस्तान चीन और इंटरनेशनल समुदाय के साथ इस मुद्दे को लेकर संपर्क में रहेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डार ने भारत की ‘एकतरफा और अवैध कार्रवाई’ और ‘पाकिस्तान के खिलाफ उसके निराधार प्रचार’ को खारिज कर दिया है। बयान में कहा गया कि डार ने चीन के निरंतर और अटूट समर्थन के लिए सराहना व्यक्त की और सभी स्थिति में रणनीतिक साझेदारी के साझा दृष्टिकोण के प्रति पाकिस्तान की मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसमें आगे कहा गया, ‘दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने, आपसी सम्मान और समझ को बढ़ावा देने और एकतरफा एवं आधिपत्यवादी नीतियों का संयुक्त रूप से विरोध करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया।’
बता दें कि वांग की ये टिप्पणी 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच आई है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
2 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
4 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
8 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
8 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
10 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
17 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
19 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines