दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले के बाद देश-दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। भारत ने कठोर कार्रवाई करते हुए पांच बड़े फैसले लिए हैं और पाकिस्तान को संदेश दिया है कि आतंकवाद का समर्थन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक निर्लज्ज बयान दिया है। ब्रिटेन के स्काई न्यूज के साथ बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन करने और टेरर फंडिंग करने का लंबा इतिहास रहा है।
क्या कहा पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त एक्शन से पाकिस्तान खौफ में है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर भी ये डर साफ दिखा। ब्रिटिश समाचार नेटवर्क स्काई न्यूज के सवालों का जवाब देते हुए ख्वाजा आसिफ ने इस बात को स्वीकार किया है कि पाकिस्तान करीब 3 दशकों (30 साल) से आतंकवाद का मददगार बना हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री से जब पूछा गया कि क्या इस्लामाबाद का आतंकवादी समूहों को फंडिंग और सपोर्ट करने का इतिहास रहा है? इस पर उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन और पश्चिम देशों के लिए ये ‘गंदे काम’ करने की बात स्वीकार की।
US-UK और पश्चिम देश पर फोड़ा ठीकरा
भारत वैश्विक मंचों से हमेशा से ये दावा करता रहा है कि पाकिस्तान सरकार आतंकियों को समर्थन देती है। अब वहां के रक्षा मंत्री के कबूलनामे ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है। ख्वाजा एम आसिफ स्काई न्यूज से बात कर रहे थे। इंटरव्यू के दौरान मंत्री से पूछा गया क्या आप मानते हैं कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग करने का एक लंबा इतिहास रहा है? इस सवाल के जवाब में पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, ‘हम पिछले 3 दशकों से अमेरिका के लिए ये ‘गंदा काम’ कर रहे हैं, जिसमें पश्चिमी देश और यूनाइटेड किंगडम भी शामिल हैं।’
‘पाकिस्तान को इसकी वजह से नुकसान उठाना पड़ा’
हालांकि, उन्होंने इसे एक ‘गलती’ करार दिया और कहा कि पाकिस्तान को इसकी वजह से नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर इस्लामाबाद सोवियत-अफगान युद्ध और 9/11 के बाद तालिबान के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले युद्ध के दौरान पश्चिम के साथ शामिल नहीं होता तो पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड ‘बेदाग’ होता। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए आतंकवादियों को समर्थन देकर ‘गंदा काम’ करने की बात स्वीकार की है। यह बात पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर सामने आई है, जिसमें बैसरन घाटी में 27 निर्दोष नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
2 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
8 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
10 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
10 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
12 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
17 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines