हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LoC पर पाकिस्तान के हर वार पर पलटवार कर रही इंडियन आर्मी, आज फिर दिया जवाब

पाकिस्तान ने एक बार फिर एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये पाकिस्तान की ओर से दूसरी बार है लेकिन भारत ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की।

विज्ञापन
Ceasefire violations at LoC Pahalgam Attack

Ceasefire violations at LoC Pahalgam Attack: श्रीनगर पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 17 मासूम लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसी बीच पाकिस्तान की सेना एलओसी पर दो दिन से लगातार सीजफायर कर नियमों का उल्लंघन कर रही है। यह फायरिंग पाकिस्तान की ओर से भारत की चौकियों पर की गई। रात भर चली गोलीबारी में भारतीय सेना को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं भारत की सेना ने भी पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया।

नाकाम हुए पाक के नापाक इरादे

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पहले पहलगाम अटैक में उसका नाम आया और अब एलओसी से सीजफायर कर वो नियमों का उल्लंघन कर रहा है। पहलगाम अटैक के बाद पाक का ये दूसरी बार है जब पाक ने सीजफायर किया है। हालांकि उसे नापाक इरादे पूरे नहीं हुए और भारत की सेना को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे बेटे के साथ पाकिस्तान जाने दो…’ दिल्ली की बेटी बनी कराची की बहू

विज्ञापन

भारतीय सेना का पाक को मुंहतोड़ जवाब

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम अटैक के बाद पाक की ओर से दो बार एलओसी से सीजफायर किया गया। हालांकि हमारी सेना ने भी उनके इस नापाक इरादे को पूरा नहीं होने दिया और मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि अभी इस मामले में जांच चल रही है और अच्छी बात ये है कि हमारी सेना और चौकियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पाक की ओर से भारत को उकसाने के लिए गोलीबारी की जा रही है।

कब हुआ था पहलगाम आतंकी हमला?

जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 27 मासूम लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। मासूमों की मौत से पूरे देश में आक्रोश है और सभी न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं भारत सरकार ने भी पाकिस्तान से सारे नाते तोड़ने का फैसला कर लिया है और पाकिस्तानी वीजा रद्द करने से लेकर सिंधु जल समझौता तक कैसिंल कर दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले का तगड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, सर्वे से रद्द बुकिंग पर बड़ा खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola