Pakistan threat to India: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। भारत के द्वारा उठाए गए कदम से पाकिस्तान खौफ में है, इसी बीच पाकिस्तान ने भारत द्वारा लिए गए फैसलों के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक आज यानी गुरुवार को बुलाई है। इसमें उन्होंने भारत के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही और कहा कि भारत कोई गलत कदम उठाएगा तो उसका जवाब दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार की गीदड़भभकी के बारे में…
भारत हुआ सख्त पाकिस्तान हुआ पस्त
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा लिया है। पाकिस्तानियों के भारत के वीजा को कैंसिल कर दिया गया है। सिंधु जल संधि को कैंसिल कर दिया गया है। अटारी वाघा चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का निर्देश दे दिया है। इन सभी बड़े फैसलों के बाद पाकिस्तान पस्त हो गया है लेकिन अभी भी अपनी गीदड़ भभकियों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहगा कि भारत ने जो भी किया है उससे आपस के रिश्ते और माहौल खराब हो रहे हैं। इसका जबाव हम कल देंगे।
यह भी पढ़ें: डेढ़ घंटे तक जिंदा था मेरा भाई… वो बच सकता था, विनय नरवाल की बहन की चीख ने रुला दिया देश
इशाक डार ने दी प्रतिक्रिया
भारत के द्वारा लिए गए फैसले के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने उसके एक्शन पर प्रतिक्रिया दी है। उसने कहा कि भारत द्वारा उठाया गया ये फैसला गलत है। भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन उनके पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इसमें पाक का हाथ है। भारत के इस फैसले के खिलाफ हमने भी एक आपात बैठक बुलाई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए।
भारत को दिया जाएगा जवाब
इशाक डार ने कहा कि भारत ने पहलगाम हमले में पाकिस्तान को बिना सबूत के शामिल कर लिया है। ऐसे में उनके द्वारा उठाए गए गलत कदमों का हम जवाब देंगे। अगर कोई गलत कदम उठाया जाता है तो हम भी उसका जवाब देंगे। इशाक ने कहा कि भारतीय मीडिया के पास भी अभी तक कोई सबूत नहीं है जिससे ये साबित हो कि पहलगाम में हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ है। डार ने तो ये भी कह दिया कि भारत इस मौके का फायदा उठा रहा है और पूरी की पूरी गेम पाकिस्तान की ओर धकेल रहा है।
भारत का ये फैसला सही नहीं है
इशाक डार ने कहा कि भारत में कुछ भी होता है तो उसके लिए पाकिस्तान को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। ये गलत है। भारत ने जो भी फैसला लिया है वो इनमैच्योर है और गलत है। इशाक की गीदड़भभकियों ने बता दिया कि पाकिस्तान कितना डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पास कोई सबूत है तो वो उसे दे जिसे वो एप्रिसिएट करेंगे। मगर बिना किसी सबूत के ऐसे फैसलने लेना सरासर गलत है।
यह भी पढ़ें: ‘अब हिंदू खतरे में हैं’… ’27 का बदला 2700 से लो’, बाबा बागेश्वर के बाद रामभद्राचार्य भड़के
संबंधित खबरें
क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
20 mins agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
2 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
2 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
3 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
5 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
7 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
9 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines