Word of the Year 2023: ऑक्सफोर्ड ने जारी की आठ शब्दों की लिस्ट, जानिए क्या हैं इनके मतलब

ऑक्सफोर्ड की ओर से हर साल के लिए वर्ड ऑफ द इयर यानी साल के शब्द का एलान किया जाता है। इस साल के शब्द के लिए फिलहाल आठ शब्दों की सूची जारी कर दी गई है।

Word of the Year 2023: ऑक्सफोर्ड ने जारी की आठ शब्दों की लिस्ट, जानिए क्या हैं इनके मतलब

सांकेतिक तस्वीर

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने प्रतिष्ठित वर्ड ऑफ द इयर के लिए आठ शब्दों की एक शॉर्ट लिस्ट जारी की है। इन आठ शब्दों का चयन लैंग्वेज डाटा के 2200 करोड़ शब्दों के विस्तृत विश्लेषण के आधार पर किया गया है जो उन सामाजिक बदलावों और रुझानों को दिखाते हैं जो साल 2023 की विशेषता रहे हैं।

विज्ञापन

Situationship

विज्ञापन

वर्ड ऑफ द इयर बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे शब्दों में एक ‘सिचुएशनशिप’ (Situationship) है। यह शब्द आधुनिक रोमांस की बारीकियां दर्शाता है। यह शब्द ऐसे प्रेम संबंध को बताने के लिए गढ़ा गया था जिनमें कोई औपचारिक प्रतिबद्धता नहीं होती। यह शब्द समकालीन संबंधों की बदलती गतिशीलता को दिखाता है।

Beige Flag

विज्ञापन

इस लिस्ट में एक और शब्द है बीज फ्लैग (Beige Flag)। यह शब्द चरित्र की ऐसी विशेषता को लेकर है जो एक साथी में मौलिकता की कमी या एक निश्चित स्तर की नीरसता की ओर इशारा करता है।

De-influencing

विज्ञापन

डी-इंफ्लुएंसिंग (De-influencing) शब्द ने भी ऑक्सफोर्ड की इस शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। इसका मतलब लोगों को कोई विशेष उत्पाद खरीदने के लिए हतोत्साहित करना या कम उपभोग को प्रचारित करना है। यह काम मुख्य रूप से सोशल मीडिया के जरिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

Swiftie और Heat Dome

स्विफ्टी (Swiftie) शब्द भी इस लिस्ट में शामिल है। यह शब्द आज के डिजिटल जमाने में किसी सेलेब्रिटी के बढ़ती लोकप्रियता बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा हीट डोम (heat dome) भी इस सूची में मौजूद है। यह अधिक दबाव वाली मौसम प्रणाली को दर्शाता है जो गर्म हवा को कैद करती है।

विज्ञापन

Parasocial और Prompt

शॉर्ट लिस्ट में शामिल एक और शब्द पैरासोशल (Parasocial) मीडिया सेलेब्रिटी को लेकर उनके फैंस की ओर से महसूस की जाने वाली एकतरफा आकर्षण को दिखाता है।

विज्ञापन

इसके अलावा इस लिस्ट में एक टेक का दुनिया से भी जुड़ा शब्द है। यह शब्द है प्रॉम्प्ट (Prompt) जो आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम या एल्गोरिद्म को दिया जाने वाला इंस्ट्रक्शन होता है।

Rizz

विज्ञापन

इस सूची में शामिल अंतिम शब्द रिज (Rizz) है जो रोमांटिक पार्टनर्स को आकर्षित करने की योग्यता दिखाता है।

इन आठ शब्दों की सूची जारी करने के बाद अब ऑक्सफोर्ड का लक्ष्य इनमें से चार शब्दों को चुनना है जिनमें से एक शब्द को वर्ड ऑफ द इयर के तौर पर चुना जाएगा। बता दें कि साल 2022 में ऑक्सफोर्ड ने गॉबलिन मोड (Goblin Mode) को वर्ड ऑफ द इयर चुना था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ