'हमारा जवाब कठोर से भी कठोर होगा', वैगनर आर्मी की बगावत पर भड़के पुतिन

Wagner Army mutiny
विज्ञापन

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपित पुतिन संकट में घिर गए हैं। रूस की प्राइवेट सेना राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ हो गई है। वैगनर आर्मी ने रोस्तोव शहर और वहां मौजूद मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जे का दावा किया है। विद्रोह के बाद पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने देश को अंदरूनी विद्रोह से बचाएंगे। वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। प्राइवेट आर्मी ने देश की जनता को धोखा दिया है। हमारा जवाब कठोर से भी कठोर होगा।

विद्रोहियों को मिलेगी कड़ी सजा- पुतिन

अपने संबोधन में  पुतिन ने कहा कि आज हम जिस चीज का सामना कर रहे हैं वह आंतरिक विश्वासघात है। हमें रूस में अपनी सभी सेनाओं की एकता की आवश्यकता है। जो कोई भी विद्रोह के पक्ष में कदम उठाएगा उसे सजा मिलेगी। पुतिन ने बताया कि रूसी सेना हीरो की तरह काम कर रही है। वह आर-पार के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि वैगनर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पुतिन बातों से साफ है कि वह यूक्रेन को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। इस बीच विद्रोहियों को सरेंडर करने को कहा गया है।

Advertisment

रूसी मीडिया ने प्रिगोजिन के हवाले से कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिसमें रोस्तोव की सड़कों और मिलिट्री हेडक्वार्टर के बाहर वैगनर के लड़ाके और बख्तरबंद गाड़ियां नजर आ रही हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, हालात को देखते हुए रोस्तोव के मेयर ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन को रक्षा मंत्रालय, आंतरिक मामलों के मंत्रालय और नेशनल गार्ड से लगातार इस मामले पर जानकारी मिल रही है।

मॉस्को आने वाले हाई-वे बंद किए गए

वैगनर ग्रुप के लड़ाके मोर्चे पर है। वैगनर चीफ ने रूस के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। मॉस्को आने वाले हाई-वे को बंद किया गया है। वैगनर का दावा है कि रूसी सेना का दूसरा हेलीकॉप्टर भी मार गिराया गया है। रोस्टोव के गवर्नर ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। वैगनर ने ये भी दावा किया है कि उनकी आर्मी ने रोस्तोव शहर में कई जगह पर कब्जा कर लिया है। रोस्तोव के मेयर ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ