282 यात्रियों में मचा हड़कंप! डेल्टा एयरलाइंस के प्लेन में लगी भयानक आग, देखें डराने वाला वीडियो

फ्लाइट टेकऑफ के लिए तैयार है कि अचानक विमान के इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। आग देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग का वीडियो बना लिया। एयरपोर्ट स्टाफ-सिक्योरिटी ने पैसेंजर्स को रेस्क्यू किया। देखें विमान में आग लगने के वीडियो…

Delta Airlines Plane Fire

अमेरिका के ऑरलैंडों एयरपोर्ट पर भीषण विमान हादसा होने से बच गया। अटलांटा जाने के लिए रनवे पर पर खड़ी फ्लाइट के विमान में अचानक आग लग गई। इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं और आग की ऊंची-ऊंची विकराल लपटें देखकर विमान में सवार 282 यात्रियों में हड़कंप मच गया। बच्चे और महिलाएं चीखने चिल्लाने लगा। विमान में लगी आग देखकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी और स्टाफ में भी अफरातफरी मच गई। हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

हादसे की जांच शुरू हुई

विमान में लगी आग को टर्मिनल में खड़े एक पैसेंजर ने अपने फोन में कैप्चर किया। वहीं एयरपोर्ट सिक्यारिटी, स्टाफ, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं एयरपोर्ट स्टाफ-सिक्योरिटी ने इमरजेंसी गेट से सभी पैसेंजर्स को बाहर निकाला। हादसे में किसी पैसेंजर के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) और डेल्टा एयरलाइंस ने हादसे की पुष्टि की। विमान में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

2 इंजनों में से एक में लगी आग

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डेल्टा एयरलाइंस की ओर से जानकारी दी गई कि अटलांटा जाने वाली फ्लाइट अभी रनवे के लिए रवाना ही हुई थी कि विमान के 2 इंजन में से एक में आग लग गई। विमान के दाएं इंजन से आग की लपटें निकल रही थीं, जिसे टर्मिनल में खड़े एक यात्री ने अपने सेलफोन ने कैद कर लिया। विमान में 282 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जब विमान के इंजनों के टेलपाइप में आग की लपटें देखी गईं तो डेल्टा फ्लाइट क्रू ने पैसेंजर केबिन को खाली करने के लिए जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया।

विज्ञापन

एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फ्लाइट पैसेंजर्स के सहयोग की सराहना करते हैं और इस कड़वे अनुभव के लिए खेद व्यक्त करते हैं। सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। डेल्टा एयरलाइंस की टीमें लोगों को जल्द से जल्द उनके अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काम करेंगी। डेल्टा यात्रियों को दूसरे विमानों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ