Shehbaz Sharif: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्वेटा में शनिवार को हुई एक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। शहबाज ने कहा कि ‘अब कटोरा लेकर भीख मांगने नहीं जाऊंगा, क्योंकि जो भीख देते थे अब कहते हैं खुद से कमाओ।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘सभी दोस्त मुल्क चाहते हैं हम उनसे व्यापार करें। कोई ऐसे ही पैसा नहीं देना चाहता।’ दरअसल, शहबाज का इशारा चीन, सऊदी अरब और कतर जैसे देशों की तरफ था।
क्या है शहबाज का पूरा बयान?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इन दिनों कई बयान सामने आ रहे हैं। हाल ही में उनका भीख का कटोरा वाला बयान काफी सुर्खियों में है। बलूचिस्तान के क्वेटा में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में सेना के अधिकारियों को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, “चीन पाकिस्तान का सबसे पुराना दोस्त है। सऊदी अरब पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक है और तुर्की, कतर और यूएई जैसे अन्य देश भी उसके सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक हैं।’
ये भी पढ़ें: Shangri La Dialogue में भारत को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, चीन को दे डाली चेतावनी
उन्होंने आगे कहा कि ‘लेकिन मैं यहां साफ तौर पर कह देना चाहता हूं कि अब वे हमसे उम्मीद करते हैं कि हम उनके साथ बिजनेस, शोध, विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य, निवेश के जरिए सहयोग करें। अब वे हमसे यह उम्मीद नहीं करते कि हम उनके पास भीख का कटोरा लेकर जाएं।’
‘बोझ अपने कंधों पर नहीं उठाना चाहता’
शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि ‘वह और फील्ड मार्शल असीम मुनीर अब निर्भरता का बोझ अपने कंधों पर नहीं उठाना चाहते हैं। फील्ड के साथ मैं आखिरी शख्स हूं, जो इस बोझ को अपने कंधों पर उठाने को तैयार हूं, क्योंकि आखिरकार इसका बोझ इस महान राष्ट्र के कंधों पर होगा।’ पाकिस्तान में एक तरफ आतंकवाद और दूसरी तरफ देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस पर भी शहबाज शरीफ ने बात की। कुछ दिन पहले ही शहबाज ने भारत के साथ संघर्ष को खत्म करने के लिए भारत से बात करने की इच्छा भी जाहिर की थी।
ये भी पढ़ें: क्या होता है शांगरी-ला-डायलॉग? जिसके जरिए CDS अनिल चौहान ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
5 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
5 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
7 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
9 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
10 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
12 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
15 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
15 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
15 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines