भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनातनी देखी जा रही है. झूठ के दम पर पलने वाला पाकिस्तान अब अपने बच्चों को भी वही सिखा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान ने फिर से अपने पुराने पैंतरे अपनाने शुरू कर दिए हैं. बता दें कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत-पाक के बीच हुए तनाव को अपनी स्कूली किताबों में शामिल किया है.
इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने इस संघर्ष को अपनी जीत के रूप में किताबों में पेश किया है. उसने खुद के नुकसान को कम करके बताया है और भारत पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया है. इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत होने की सच्चाई को भी छिपाया गया है.
किताबों में पाकिस्तान परोस रहा झूठ
किताब में दावा किया गया है कि पाकिस्तान की सेना ने केवल भारतीय सैन्य ठिकानों पर ही जवाबी कार्रवाई की. जबकि रिपोर्ट और ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस के अनुसार, पाकिस्तान ने अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर और दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनमें से कई सिविलियन इलाके थे.
इसके जवाब में भारत ने टार्गेटेड ऑपरेशन चलाए, जिसमें लाहौर में पाकिस्तान की HQ-9 एयर डिफेंस प्रणाली को नष्ट किया गया और सियालकोट, इस्लामाबाद में सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
55 mins agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
2 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
4 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
4 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
7 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
7 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
9 hrs agoLIVE: महंगाई के खिलाफ 26 नवंबर-19 दिसंबर तक यात्रा निकालेगी AAP- केजरीवाल
9 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines