Pakistan Noor Khan Airbase Picture : पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस की नई तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत के हमले से इस एयरबेस को कितना नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान को अब ध्वस्त कर फिर से नूर खान एयरबेस बनाना पड़ रहा है। ये वो तस्वीर है, जिसे पाकिस्तान छिपाना चाहता था।
जहां जनरल से फील्ड मार्शल बन गए आसिम मुनीर ने कल प्रमोशन की पार्टी दी तो वहीं आज नूर खान एयरबेस की वो तस्वीर आ गई है, जो बता रही है कि भारतीय सेना ने नूर खान एयरबेस को इस तरह से ध्वस्त किया कि खुद पाकिस्तान को भारत से संघर्ष रोकने का अनुरोध करना पड़ा। इसी नूर खान एयरबेस के पास ही पाकिस्तानी सेना के प्रमुख का घर है।
यह भी पढ़ें : तिरंगा यात्रा में बीजेपी विधायक की फिसली जुबान, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
भारत के हमले से पाकिस्तान को हुआ बड़ा नुकसान
ताजा सैटेलाइट इमेज के अनुसार, पाकिस्तानी एयरफोर्स ने नूर खान एयरबेस का वो पूरा हिस्सा ही जमींदोज कर दिया है, जहां इंडियन एयरफोर्स ने हमला किया था। भारत के हमले में नूर खान में रनवे उड़ गया था और हैंगर (जहां विमान खड़े होते हैं) ध्वस्त हो गए, जिससे पाकिस्तानी सैन्य बेड़े को बड़ा नुकसान हुआ था।
फिर से बनाना पड़ रहा नूर खान एयरबेज
भारतीय सेना के हमले से नूर खान एयरबेस को इतना ज्यादा नुकसान पहुंचा कि पाकिस्तान को अब करीब-करीब पूरा एयरबेस को जमींदोज कर दोबारा से बनाना पड़ रहा है। सैटेलाइट इमेज में पाकिस्तान की पोल खुल गई, जिसे वह दुनिया के सामने छिपाना चाहता था। अंत में पाकिस्तान हड़बड़ाकर संघर्ष रोकने की मांग करने लगा था।
जानें क्यों भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर?
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 22 अप्रैल को पर्यटकों को निशाना बनाया और धर्म पूछकर 27 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस पर पाकिस्तान बौखला गया और आतंकियों के समर्थन में वहां की सेना ने भारत में नापाक हमले की कोशिश की, लेकिन पहले से तैयार भारतीय सेना ने आसमान में ही पाक के ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया।
यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को कब दी? विदेश मंत्रालय ने कर दिया साफ
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
2 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
2 hrs agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
2 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
5 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
18 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
19 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
19 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines