Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान में पहलगाम हमले के बाद से टेंशन बढ़ गई है। इसके बाद दोनों देशों ने एयर स्ट्राइक की, जिसमें पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। इस पर अमेरिका के पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन ने बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जितनी जल्दी और सटीक ढंग से आतंकियों के ठिकानों पर हमले किए, उसने वैश्विक ध्यान पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क की तरफ मोड़ दिया। साथ ही पाकिस्तान के झूठ को एक बार फिर दुनिया के सामने ला दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कहा कि ‘वह हार के बाद सीजफायर के लिए दुम दबाकर भागा है।’
इंटरव्यू में खोली पाकिस्तान की पोल
पेंटागन के पूर्व अधिकारी और अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन ने ANI से भारत-पाकिस्तान मामले पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के तहत मारे गए आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारी वर्दी में शामिल हुए थे। पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। 7 मई को पाकिस्तान और PoJK में भारत के सटीक हमलों में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे।
ये भी पढ़ें: बोइंग को मिला इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर, ट्रंप और कतर शेख की मुलाकात के बाद 17 लाख करोड़ की डील
भारत ने दो तरह से जीत हासिल की- माइकल
माइकल रुबिन ने कहा कि ‘भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक और सैन्य दोनों तरह से ही जीत हासिल की है। भारत की कूटनीतिक जीत का कारण यह है कि अब सारा ध्यान पाकिस्तान की आतंकवादी स्पॉन्सरशिप पर है।’ माइकल ने कहा कि ‘पाकिस्तानी अधिकारियों ने आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में वर्दी पहनकर हिस्सा लिया, जो यह दिखाता है कि आतंकवादी और ISI या पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के सदस्यों के बीच कोई फर्क नहीं है।’ दुनिया यह मांग करने जा रही है कि पाकिस्तान अपने सिस्टम से सड़ांध निकाले।’
‘पाकिस्तान सदमे में है’
माइकल रुबिन आगे कहते हैं कि ‘पाकिस्तान सैन्य तौर पर भी सदमे में है। पाकिस्तान ने भारत के साथ जंग की शुरुआत की और फिर भी खुद को यह भरोसा दिलाता है कि किसी तरह वह जीत गया है।’ उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान के लिए खुद को यह भरोसा दिलाना बहुत मुश्किल होगा कि उसने यह 4 की जंग जीत ली है। पाकिस्तानी सेना बहुत बुरी तरह से हारी और सीजफायर कराने के लिए ऐसे दौड़ी जैसे कोई डरा हुआ दुम दबाकर भाग रहा हो।’
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के भतीजे की हत्या, जम्मू कश्मीर के हमलों में था हाथ!
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
3 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
4 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
8 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
9 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
10 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines