पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के भतीजे की हत्या, जम्मू कश्मीर के हमलों में था हाथ!

पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के भतीजे फैजल नदीम उर्फ ​​अबू कताल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारत में हुए कई आतंकी हमलों में उसका हाथ था। वह आतंकियों को ट्रेनिंग देता था।

Hafiz Saeed

Hafiz Saeed

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भतीजे फैजल नदीम उर्फ ​​अबू कताल की हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने फैसल नदीम की गाड़ी पर फायरिंग की, जिससे उसकी मौत हो गई। जम्मू कश्मीर में हुए कई हमलों में उसका हाथ था।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26/11 अटैक के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज सईद के भतीजे और भारत में कई आतंकवादी हमलों में शामिल फैजल नदीम उर्फ ​​अबू कताल को मार गिराया गया है। पाकिस्तान के पंजाब के झेलम जिले के मंगला बाईपास पर यह हमला हुआ। कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक से उसकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं और फिर फरार हो गए।

विज्ञापन

राजौरी हमले में शामिल था फैजल नदीम

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गाड़ी से फैजल नदीम बाहर निकाला था तो वह खून से लथपथ था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नदीम लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के पीछे के आकाओं में से एक था, जिसने 2023 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हमले किए थे। दो दिनों में किए गए हमलों में 7 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।

विज्ञापन

लश्कर के आतंकी लॉन्चपैड को संभालता था फैजल नदीम

पिछले साल एनआईए (NIA) ने एक आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें फैजल नदीम उर्फ अबू कताल, साजिद जट्ट और मोहम्मद कासिम को पाकिस्तान स्थित हैंडलर के रूप में नामित किया गया था। इन लोगों ने ही हमलों को अंजाम देने में आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी। कताल साल 2000 में कश्मीर में सक्रिय था और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वापस जाने से पहले कई हमलों में शामिल था। वह लश्कर के आतंकी लॉन्चपैड को संभाल रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ