नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! भारत से करारी मार के बाद आसिम मुनीर को किया प्रमोट, दिया ये बड़ा पद

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से हारने के बाद भी पाकिस्तान नहीं सुधर रहा है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर का कद बढ़ाया है। शहबाज सरकार ने असीम मुनीर को प्रमोट करते हुए फील्ड मार्शल बना दिया है।

Pakistan Army chief Asim munir, Operation Sindoor, पाकिस्तान आर्मी, ऑपरेशन सिंदूर

पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने आसिम मुनीर को किया प्रमोट

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से हारने के बाद भी पाकिस्तान नहीं सुधर रहा है। अब पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर का कद बढ़ाया है। शहबाज सरकार ने असीम मुनीर को प्रमोट करते हुए फील्ड मार्शल बना दिया है। इससे पहले पाकिस्तान में सिर्फ आर्मी चीफ रहे अय्यूब खान ही फील्ड मार्शल बन सके थे।

विज्ञापन

पाक की 2 एजेंसियों की कमान मुनीर के हाथ 

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव चल रहा है। इस बीच पाकिस्तान की सरकार का यह फैसला आया है। मौजूद समय में जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के सेना प्रमुख हैं, जिन्हें 29 नवंबर 2022 को यह पद सौंपा गया। वे पाकिस्तान के पहले सेना प्रमुख हैं, जिन्होंने दोनों प्रमुख एजेंसियों मिलिट्री इंलेलिजेंस (MI) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की कमान संभाली है।


कौन है पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर

विज्ञापन

आसिम मुनीर ने साल 1986 में पाकिस्तान आर्मी में कमीशन प्राप्त किया। वहीं मंगला ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल से स्नातक किया, जहां उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया। वहीं नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी और स्ट्रैटेजिक सिक्योरिटी मैनेजमेंट में एम फिल किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ