स्लीपर सेल्स, 11 एयर फील्ड, 13 एयरक्राफ्ट... ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जानें कैसे तोड़ी पाकिस्तानी एयरफोर्स की कमर?

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचाया था. पाकिस्तान के अंदर और पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए थे. यह खुलासा भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने एक पॉडकास्ट में किया है.

operation sindoor | indian airforce | pakistani aairforce

पहलगाम आतंकी हमले के बाद 5 दिन भारत और पाकिस्तान की जंग चली थी. (Credit- AI)

अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना-वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इसके बाद 11 मई तक करीब 88 घंटे चले सैन्य संघर्ष में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी वायुसेना की कमर तोड़ दी. भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. पाकिस्तान की सेना और वायुसेना के ठिकानों पर हमले करके उन्हें ध्वस्त किया. कुल मिलाकर 5 दिन चले भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिससे वह आज तक उबर नहीं पाया.

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सेना-वायुसेना को दिया था फ्री हैंड

वेस्टर्न कमांड के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने एक पॉडकास्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान PAK वायुसेना के 5 फाइटर्स, EW&C, रडार समेत कई टारगेट ध्वस्त किए गए थे. भारत सरकार ने सेना-वायुसेना को फ्री हैंड दिया था, जिसके तहत वायुसेना पाकिस्तान के अंदर कहीं भी हमला कर सकती थी और ऐसा किया गया. बेशक पाकिस्तान भारत के द्वारा पहुंचाए गए नुकसान को स्वीकार न करे, लेकिन भारत के पास इसके सबूत हैं कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तानी वायुसेना का सबसे ज्यादा और सबसे बड़ा नुकसान हुआ.

विज्ञापन

पाकिस्तान के विमान, रडार और मिसाइलें ध्वस्त की

एयर मार्शल मिश्रा ने पॉडकास्ट में बताया कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमानों और भोलारी हैंगर में एक एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल विमान को हवा में ही मार गिराया था. C-130 या IL-78 जैसे ट्रांसपोर्ट विमान को भी भारतीय वायुसेना ने नुकसान पहुंचाया था. पाकिस्तान के कई F-16 विमान भी ढेर हुए. जमीनी सैन्य ठिकानों पर हमले करके 6 रडार सिस्टम ध्वस्त किए गए और सतह से हवा में मार करने वाली एक LY-80 मिसाइल को नष्ट किया गया था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसी नुकसान की जानकारी दी थी.

भारत के S400 को लोकेट नहीं कर पाया पाकिस्तान

एयर मार्शल मिश्रा जब पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन की बौछार की तो भारत ने कड़ा सबक सिखाने का फैसला किया. भारत ने S400 डिफेंस सिस्टम एक्टिव किया और सतह से हवा में मार करके 314 किलोमीटर दूर लक्ष्य को मार गिराया, जो अब तक का सबसे लंबा रिकॉर्डेड किल माना जाता है. पाकिस्तान ने भारत के S400 डिफेंस सिस्टम लोकेशन जानने के लिए स्लीपर सेल्स एक्टिव किए थे. क्योंकि पाकिस्तान ने भारतीय एयर डिफेंस को निष्क्रिय करने की योजना बनाई थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका. क्योंकि S400 को कोई रडार लोकेट कर ही नहीं सकता.

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चले ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी शिविर मिटाए गए थे. 11 एयरफील्ड्स पर हमला किया गया था और कुल 13 पाकिस्तानी विमान हवा या जमीन पर नष्ट किए गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ