जर्मनी के उत्तरी शहर स्टेडे में सोमवार को हुई गोलीबारी में स्थानीय पुलिस ने बताया कि कई लोगों की मौत हो गई है, अभी तक कम से कम पांच लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है. हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों ने अभी तक घटना के पीछे का कारण नहीं बताया है. स्टेडे पुलिस ने व्हाट्सएप पर जारी बयान में घटना स्थल के रूप में डांकेर्श्ट्रासे का नाम लेते हुए बताया कि वहां एक बड़ा आपरेशन चल रहा है. पुलिस ने नागरिकों से क्षेत्र से दूर रहने और मौके पर मौजूद आपात सेवाओं के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.
हालांकि कुछ देर बाद ही स्थानीय पुलिस ने हमलावर पर काबू पा लिया और स्थिति सामान्य हो गई है. पुलिस ने हमले वाले इलाके को सील कर दिया है. स्थानीय अधिकारियों ने प्राथमिक तौर पर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अधिक जानकारी मिलने पर सूचित किया जाएगा. आपात चिकित्सा टीमें और राहतकर्मी घटना स्थल पर मौजूद हैं और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भारत से माफी मंगवाने की मांग क्यों उठी और किसने उठाई?
पांच लोगों की हुई मौत
पुलिस के मुताबिक गोलीबारी युवाओं के कल्याण केंद्र में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें गोली चलाने का संदिग्ध भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं, लेकिन उन्होंने घायलों की संख्या नहीं बताई. पुलिस के मुताबिक अब आम जनता को कोई खतरा नहीं है. जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से एक पर गोली चलाने का शक है. पुलिस ने कहा कि वे गोलीबारी की वजह और असल में क्या हुआ था, इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.
स्टेड की आबादी लगभग 50,000
गौरतलब है कि जर्मनी में बंदूक से जुड़े कानून अमेरिका की तुलना में ज्यादा सख्त हैं, और वहां बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं कम होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि ऐसी घटनाएं कभी नहीं होतीं. स्टेड की आबादी लगभग 50,000 है और यह हैम्बर्ग से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) दूर स्थित है.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हमला, ग्राउंड ऑपरेशन चलाकर लिया बदला