नई दिल्ली: दुबई में रहने वाले भारत के एक ड्राइवर ने अमीरात ड्रॉ में 15 मिलियन दिरहम जीता है। ये 33 करोड़ रुपये के बराबर है। लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद अजय ओगुला ने कहा कि मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट मारा है।
ओगुला तेलंगाना के एक गांव की रहने वाला हैं। वह चार साल पहले संयुक्त अरब अमीरात आया था। खलीज टाइम्स ने बताया कि वह वर्तमान में एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर के रूप में काम कर रहा है और हर महीने Dh3,200, 72,185.08 रुपये कमाता है।
और पढ़िए –Pakistan Blast News: बलूचिस्तान में सिलसिलेवार ब्लास्ट, 5 की मौत और 10 घायल
लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद ओगुला ने कहा कि वह जीती हुई राशि से अपना चैरिटी ट्रस्ट बनाना जारी रखेंगे क्योंकि इससे कई लोगों को अपने गृहनगर और पड़ोसी गांवों में बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
उसने कहा “मुझे दुबई आए 4 साल हो चुके हैं। एक एमिरेट्स लकी ड्रॉ कंपनी है, जहां मैंने 2 टिकट खरीदे थे, जिन्हें हमें लकी ड्रॉ के नंबरों से मेल खाना था और छह नंबर मेरे टिकट से मेल खाते थे।”
और पढ़िए –नेपाल में ‘प्रचंड’ की हुकूमत: ढाई साल रहेंगे प्रधानमंत्री, कल लेंगे शपथ
उसने कहा कि जब उसने जैकपॉट जीतने और करोड़पति बनने के बारे में बताया तो उसकी मां और भाई-बहनों ने उस पर विश्वास नहीं किया। ओगुला ने खलीज टाइम्स को बताया, “उन्हें अब इस पर विश्वास करना होगा क्योंकि मैं खबरों में रहूंगा।”
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा रियाद का किंग खालिद एयरपोर्ट
6 mins agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
2 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
7 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
7 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
9 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
11 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
13 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
13 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
15 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines