South Korea: दक्षिण कोरिया में हैलोवीन भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। घटनास्थल की भयानक तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां स्थिति कैसी रही होगी। मरने वालों में ज्यादातर की उम्र 20 साल के आसपास थी। मृतकों में कुछ अन्य देशों के लोग भी शामिल हैं। घटना को लेकर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। अब सवाल आता है कि आखिर भगदड़ कैसे मची जिससे 150 लोग काल के गाल में समा गए। इस पूरी घटना को 10 प्वाइंट के जरिए समझने की कोशिश करते हैं।
1. हैमिल्टन होटल के पास इटावन में एक संकरी गली थी जहां सैकड़ों लोग हैलोवीन सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे थे। कोरोना प्रतिबंध हटने के कारण तीन साल बाद पहली बार इतना बड़ा आयोजन किया गया था।
2. दक्षिण कोरियाई मीडिया के मुताबिक, रात करीब 10. (Klonopin) 22 बजे पहली इमरजेंसी की सूचना मिली थी।
3. गली में 100,000 से अधिक लोग थे और कथित तौर पर एक भारी भीड़ होटल और इटावा मेट्रो स्टेशन से बाहर आ रही थी।
4. कोरियाई मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया कि भीड़ तब और बढ़ गई जब गली के आसपास के एक शोरूम में कोई ‘सेलिब्रिटी’ दिखा।
5. रिपोर्टों में कहा गया है कि जिस गली में भगदड़ हुई, वह चार मीटर चौड़ी है, इतनी बड़ी नहीं है कि एक सिडान कार भी ठीक से फिट हो सके।
6. भगदड़ के बाद गली में मौजूद भीड़ धक्का-मुक्की करने लगी और लोग बचने के लिए एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।
7. भगदड़ के बाद लोगों में घुटन और कार्डियक अरेस्ट के लक्षण दिखने लगे। सीसीटीवी फुटेज में कई लोगों को सीपीआर देते देखा गया।
8. भीड़ के बीच से गुजरते हुए एम्बुलेंस को पीड़ित तक पहुंचने में मुश्किल हुई। घटनास्थल पर खड़ी कारों के ऊपर पुलिस खड़ी हुई और लोगों से कहा कि वे क्षेत्र छोड़ दें और एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाएं।
9. इस दौरान कुछ लोगों को भनक भी नहीं थी कि आखिर हुआ क्या है, वे रेस्क्यू ऑपरेशन से अंजान थे जिससे लोगों को बचाने में दिक्कतें आईं।
10. एम्बुलेंस के घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंचने के कारण मौतों की संख्या में इजाफा हुआ। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियनों ने पीड़ितों को सीपीआर देना शुरू कर दिया था।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
6 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
6 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
10 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
11 hrs agoLIVE: संघर्ष में हम सभी साथ हैं, प्रदर्शन जारी रहेगा- राहुल गांधी
11 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
19 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
21 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines