On This Day 2015 Baga Massacre : नाइजीरिया के लोगों का आज भी डर से रूह कांप उठता है, जब वे बोको हराम का नाम सुनते हैं। ये आतंकी संगठन जिस तरफ का रुख करता है, वहां का शहर ही साफ कर देता है। आतंकवादी संगठन ने साल 2015 में नाइजीरिया के शहर बागा में जमकर कत्लेआम मचाया था, जिसमें दो हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस बर्बादी के मंजर का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ बोको हराम था। आइये जानते हैं कि क्या है बागा नरसंहार?
बोको हराम ने साल 2015 में 3 जनवरी से उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के शहर बागा में कोहराम मचाना शुरू किया था। उसने सबसे पहले मिलिट्री बेस पर कब्जा किया, जहां चाड, नाइजीरिया और नाइजर के जवान थे। इसके बाद आतंकियों ने सभी सैनिकों को खदेड़ दिया और फिर लोगों को जमकर मारा काटा। साथ ही इस शहर में कई आत्मघाती हमले भी किए गए थे। यह सिलसिला 7 जनवरी तक चला था। 5 दिनों तक चले नरसंहार में 2000 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग बेघर हुए थे।
यह भी पढ़ें : आतंकी समूहों को फंड मुहैया कराता है कतर, कैसे हैं भारत के संबंध?
क्या है बोको हराम संगठन
नाइजीरिया में स्थित बोको हराम एक आतंकवादी संगठन है। इस संगठन का आतंक सिर्फ नाइजीरिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके निशाने में चाड और कैमरुन देश भी आ चुके हैं। इस्लामिक स्टेट्स ऑफ वेस्ट अफ्रीका प्रांर्विस (आइएसडब्लूएपी) के नाम से यह संगठन जाना जाता है। बोको हराम का खौफ आज भी लोगों के मन में है।
नाइजीरिया के सुरक्षा बलों ने चलाया था ऑपरेशन
साल 2009 में नाइजीरिया के सुरक्षा बलों ने बोको हराम को खत्म करने के लिए ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से जमकर गोलीबारी और बमबारी हुई थी। इस घटना में 20 हजार लोगों की मौत हुई थी। बोको हराम के आतंकी सबसे ज्यादा नाइजीरिया में कत्लेआम मचाते हैं। इस संगठन के आतंकियों को बंदूक चलाने और बमबारी करने की ट्रेनिंग भी दी जाती है। आतंकी हमलों में मारे जाने वाले लोगों की संख्या में नाइजीरिया साल 2013 में 5वें नंबर पर था और साल 2014 में दूसरे नंबर पर था।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
11 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
13 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
14 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
14 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
17 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
18 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
18 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
21 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
21 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines