Independence Day पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने कुछ ऐसा कहा गदगद हुए भारतीय, जानें कितने देशों से मिली पीएम मोदी को बधाई
Edited By Bhola Sharma

PM Narendra Modi
Edited By Bhola Sharma

PM Narendra Modi
Independence Day 2023: पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वीं बार मंगलवार को लाल किले से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी को विदेशों से भी बधाई संदेश आ रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खुद को भारत का सच्चा और विश्वसनीय दोस्त बताया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल कमल प्रचंड, भूटान के पीएम लूटे शेरिंग, मालद्वीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने भी बधाई संदेश दिए हैं।
मालद्वीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने कहा कि भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। मालदीव की सरकार और लोग पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी शुभकामनाएं देने में मेरे साथ शामिल हैं। पीएम मोदी, भारतीयों, भारत को सदैव स्थायी स्वतंत्रता और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।
Thank you for the Independence Day greetings, President @ibusolih. https://t.co/acxUMvadBF
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2023
भूटान के पीएम लूटे शेरिंग ने पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि मैं आज भारत के अपने दोस्तों के साथ उनके राष्ट्र की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मना रहा हूं। भूटान के पीएम ने पीएम मोदी के साथ अपनी फोटो पर भी शेयर की है।
Gratitude for the wishes on our Independence Day, @PMBhutan Dr. Lotay Tshering. https://t.co/ly6pV3uSjk
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2023
नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा कि भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों को निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए कामना करता हूं।
Thank you PM @cmprachanda for your warm wishes.
@PM_nepal_ https://t.co/aS9S9dF3gd— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2023
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा है। उन्होंने लिखा कि स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय लोगों को बधाई। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो एक महीने पहले पेरिस का है। जिसमें पीएम मोदी को ऑनर देते हुए इमैनुएल दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मैंने 2047 तक, जो कि भारत की स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष है, नई इंडो-फ़्रांसीसी महत्वाकांक्षाएं निर्धारित की हैं। भारत एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में फ्रांस पर हमेशा भरोसा कर सकता है।
Thankful for your kind wishes, President @EmmanuelMacron. I fondly recall my visit to Paris and appreciate your passion towards boosting India-France ties. https://t.co/hJWqxhcdUx
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2023
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ ने भारतीय तिरंगे के साथ पीएम मोदी को संदेश भेजा है। उन्होंने लिखा कि स्वतंत्र भारत ने दुनिया को अपने लोगों की बेजोड़ संसाधनशीलता, सरलता और लचीलेपन को दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। भारत को प्रगति की दिशा में और भी आगे ले जाने के लिए। मॉरीशस को हमारे भाईचारे के संबंधों पर गर्व है।
Thank you Prime Minister @KumarJugnauth for your heartfelt greetings. https://t.co/t5exnUvoQ1
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2023
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को प्रिय कहकर संबोधित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को इजराइल की ओर से मैं आपके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। कामना है कि हमारे राष्ट्र एक साथ मिलकर घनिष्ठ और समृद्ध होते रहें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: