On Camera US Activist Stabbed To Death In Front Of His Girlfriend: न्यूयॉर्क में एक फेमस एक्टिविस्ट की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीबीएस न्यूज के अनुसार, ये घटना न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में उस समय हुई जब कार्सन अपनी प्रेमिका के साथ थे। 32 साल के रयान कार्सन को सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे करीब हमलावर ने बेरहमी से चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
कार्सन की छाती पर कई बार चाकू से किया गया हमला
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कार्सन और उनकी प्रेमिका आइलैंड पर एक शादी से लौटने के बाद बस स्टॉप की बेंच पर बैठे हुए हैं। फिर दोनों उठते हैं और ब्लॉक से नीचे चलना शुरू करते हैं। उनके ठीक आगे एक व्यक्ति बिना किसी वजह के सड़क के किनारे खड़े स्कूटरों को लात मारता है। इसके बाद हमलावर उनकी ओर मुड़ा और कार्सन की छाती पर कई बार चाकू मारने से पहले पूछा कि क्या देख रहा है।
हॉस्पिटल में तोड़ा दम
इतना ही नहीं जब कार्सन घायल होकर जमीन पर पड़े थे, हमलावर वापस लौटा और उनकी गर्लफ्रेंड पर थूककर चला गया। गंभीर हालत में कार्सन को किंग्स काउंटी हॉस्पिटल सेंटर ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया क्योंकि चाकू उनके दिल में घुस गया था। पुलिस के मुताबिक, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। कार्सन के बारे में बताया जा रहा है कि वह फेमस एक्टिस्ट और न्यूयॉर्क पब्लिक रिसर्च ग्रुप के लिए लंबे समय से अभियान आयोजक रहे थे।
कार्सन के दोस्तों ने हत्या पर जताया दुख
कार्सन के दोस्तों ने द पोस्ट को बताया कि उनकी सक्रियता स्थिरता और पर्यावरण नीतियों पर केंद्रित थी।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ”संवेदनहीन हत्या” पर दुख व्यक्त किया। न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल के सदस्य ची ओसे ने लिखा, ”मैं आज ब्रुकलिन में रयान कार्सन की नृशंस हत्या के बारे में जानकर भयभीत हूं।
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
5 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
6 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
8 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
18 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
23 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines