नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस राज्य मंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वह भू-राजनीतिक रस्साकशी के बीच विश्व स्तर पर भारत की विदेश नीति को कैसे स्थान देते हैं वह इससे प्रभावित हैं।
अभी पढ़ें – ‘भारत-चीन को बातचीत के जरिए आपसी मुद्दों को सुलझाना चाहिए’, विदाई भाषण में बोले चीनी राजदूत
उमर सुल्तान अल ओलमा दिल्ली स्थित थिंक टैंक सम्मेलन में ऑनलाइन भाग ले रहे थे। सम्मेलन में भारत के कई केंद्रीय मंत्रियों और कई सांसदों में ने हिस्सा लिया। सुल्तान ने कहा मैं आपके विदेश मामलों के मंत्री से बहुत प्रभावित हूं। मैं उनके कुछ भाषण देखता हूं। संयुक्त अरब अमीरात और भारत दोनों के लिए एक बात बहुत स्पष्ट है कि हमें पक्ष चुनने की आवश्यकता नहीं है।
उमर सुल्तान अल ओलमा ने कहा कि अगर यूएई भारत के साथ काम करता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह अमेरिका के साथ काम नहीं कर सकता। हम तीनों एक साथ काम कर सकते हैं। I2U2 (भारत-इज़राइल-यूएई-यूएसए) समूह एक महान उदाहरण है। आगे राज्यमंत्री ने व्यापार और निवेश के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अब वाणिज्य के माध्यम से दुनिया पर हावी होने का समय है और भारत और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश दुनिया भर में अपने पदचिह्न को बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा आज दुनिया पर हावी होने का तरीका वाणिज्य के माध्यम से है। अगर भारत और यूएई जैसे देश एक साथ काम कर सकते हैं तो हम दुनिया में अपने पदचिह्न को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। वह बोले भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच गहरी जड़ें हैं और सहयोग के लिए कई संभावित क्षेत्र हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
12 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
13 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
15 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines