दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले और विमान को कथित तौर पर क्रैश कराने की कोशिश के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं. एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक, हमलावर ओमानी को-पायलट के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में ऐसे पोस्ट मिले हैं, जिनमें उसने यहूदियों की हत्या की बात की थी. अधिकारी ने दावा किया कि आरोपी कट्टरपंथी जिहादी विचारधारा से प्रभावित नजर आ रहा था.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि शुरुआती जांच में को-पायलट के ‘इस्लामिस्ट रेडिकल इंडॉक्ट्रिनेशन’ से प्रभावित होने के संकेत मिले हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी ने विमान पर काबू पाने के बाद क्रू से उसे मारने के लिए कहा था. हालांकि, पीएम नेतन्याहू ने साफ किया कि जांच पूरी होने से पहले यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि उसका मकसद क्या था.
यह भी पढ़ें: कैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
फिलिस्तीन के समर्थन से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा
जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह दावा भी किया गया है कि आरोपी के सामान से ‘फ्री फिलिस्तीन’ ग्रुप्स से जुड़े चिट और अन्य फिलिस्तीन समर्थक सामग्री मिली है. अधिकारियों के मुताबिक, वह पहले भी फिलिस्तीन के समर्थन और इजरायल के विरोध की बात करता रहा था. हालांकि, इन सामग्रियों और विमान पर हुए हमले के बीच सीधा संबंध जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, इस संभावना की भी जांच की जा रही है कि आरोपी ओमानी पायलट ने अकेले यह कदम उठाया या उसके पीछे कोई संगठन या दूसरे अन्य लोग थे. संयुक्त अरब अमीरात ने भी यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की है कि घटना का संबंध किसी आतंकी साजिश से था या नहीं.
यह भी पढ़ें: Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
14 हजार फीट नीचे आया था विमान
फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 170 से अधिक लोग सवार थे. विमान ने दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान के करीब दो घंटे बाद विमान की ऊंचाई अचानक करीब 14 हजार फीट तक गिर गई. इसी दौरान आपातकालीन स्थिति का संकेत दिया गया. आरोप है कि को-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने विमान को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा.
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
4 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
9 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
15 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
18 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
18 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
19 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
19 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines