अफ्रीका की सबसे बुजुर्ग मां; युगांडा की महिला ने 70 साल की उम्र में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

Oldest Woman Of Africa: डॉक्टरों और महिला दोनों ने रिस्क लिया। इससे वह चमत्कार हो गया, जिसने महिला का मां बनने का सपना पूरा कर दिया, जानिए यह कैसे संभव हुआ?

Oldest Mother Of Africa

Oldest Mother Of Africa

Oldest Mother Of Africa Gave Birth to Twins: कहते हैं, भगवान हर जगह नहीं हो सकता और जहां भगवान नहीं हो सकता, वहां के लिए उसने मां बनाई है। बच्चा पैदा करना, जीवन चक्र चलाना मां की प्रवृत्ति है। मां बनकर, बच्चे को जन्म देकर, जननी कहलाकर एक महिला का जीवन सफल हो जाता है, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें मां बनने का सुख नसीब ही नहीं होता, लेकिन इनमें से भी कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें देर से ही मां बनने का सुख मिल ही जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ युगांडा में रहने वाली महिला के साथ, जिसने 70 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया और वह अफ्रीका की सबसे बुजुर्ग मां बन गई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BBC News (@bbcnews)

विज्ञापन

साइंस की वजह से संभव हुआ बच्चों का जन्म

जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिला का नाम सफीना नामुकवेया है, जो 2 बच्चों को जन्म देने के बाद स्वस्थ हैं। गुरुवार को डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। बच्चों का जन्म होने पर राजधानी कंपाला के अस्पताल में परिवार ने मिठाई बांटी और डॉक्टरों-नर्सों को यह खुशी देने के लिए आभार जताया। गर्भावस्था से लेकर प्रसव तक सफीना की देखभाल करने वाले डॉक्टर एडवर्ड तमाले साली ने AFP को बताया कि यह असाधारण उपलब्धि है और यह संभव हैं IVF टेक्निक से, जिसे उन्होंने अपनी मर्जी से लिया, क्योंकि वे मां बनने के सुख को अनुभव करना चाहती थीं। लोग उन्हें बांझ कहकर ताने देते थे, लेकिन उन्होंने बच्चों को जन्म देकर लोगों का मुंह बन कर दिया।

विज्ञापन

बच्चों को जन्म दिया, ब्वॉयफ्रेंड मिलने नहीं आया

सफीना ने बताया कि उसके पहले पति की 1992 में मौत हो गई थी, जिस कारण वह बच्चे पैदा किए बिना रह गई। इसके बाद उन्हें हमसफर नहीं मिला और न ही उन्होंने कोशिश की। अब अचानक उनकी जिंदगी में एक शख्स आया और उनके दिल में फिर से मां बनने की इच्छा जागी, लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण वे डर रही थीं। फिर भी उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया तो IVF के बारे में पता चला। उन्होंने रिस्क लेते हुए ट्रीटमेंट कराने की सहमति जताई। डॉक्टरों ने भी सहयोग किया और प्रेग्नेंसी शुरू हुई, जो डॉक्टरों-नर्सों के कारण आखिर तक बिना किसी समस्या के पूरी हो गई, लेकिन अफसोस कि बच्चों को जन्म देने पर ब्वॉयफ्रेंड मिलने तक नहीं आया।

सफीना ने कहा कि शायद वह इस बात से खुश नहीं है कि उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, क्योंकि वह जानता था कि उसके गर्भ में एक से ज्यादा बच्चे हैं और वह जिम्मेदारी उठाने में समर्थ नहीं है, फिर भी वह मां बनकर खुश है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ