62 Year Old Woman Romantic Love Story: नजरें मिलीं, दिल दिमाग की घंटी बजी और उससे प्यार हो गया। उसे देखकर रोम-रोम खिल गया, सोचा नहीं था कि 62 साल की उम्र में भी ऐसा हो सकता है। हालांकि वह मुझसे 21 साल छोटा है, लेकिन उसके प्यार ने मुझे नई जिंदगी दी है। सालों से किसी को किस नहीं किया था। किसी पुरुष का स्पर्श महसूस नहीं किया था। उसने मेरी खोई हुई काम भावना जगाई। शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा लगाई।
जब भी वो मुझे सीने से लगाता है तो ऐसा लगता मानो प्यार की लॉटरी लग गई हो। उसके साथ मैं खुद को जीवंत, खुशनसीब और जवान महसूस करती हूं। वह बहुत खूबसूरत आदमी है और उसके बाल घुंघराले हैं। बेशक दुनिया को अजीब लगेगा, लेकिन एक असफल प्रेम कहानी, 30 की उम्र में 2 बार अबॉर्शन और शादी के 3 प्रपोजल के बाद किसी से प्यार हुआ है और मैं उससे बहुत प्यार करती हूं और उसके साथ जो अहसास होता है, उसको शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
यह भी पढ़ें:42 साल के पिता को 17 वर्षीय बेटी डोनेट करेगी लिवर, सरकार के बाद हाईकोर्ट से मिली परमिशन
डेटिंग वेबसाइट पर हुई थी दोनों की बात
यह प्रेम कहानी है, 62 साल की केट मुलवे की, जो अपनी से आधी उम्र के जस्टिन को डेट कर रही है। दोनों की बातचीत डेटिंग वेबसाइट पर हुई थी। हालांकि केट कहती हैं कि उन्होंने अभी जस्टिन से शादी करने के बारे में नहीं सोचा है, क्योंकि अभी वह उसके प्यार में डूबे रहना चाहती है। खुद को उसे सौंपना चाहती है। बच्चा पैदा नहीं करना है, लेकिन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा है। जस्टिन अभी सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहता है।
वह न्यूयॉर्क की मशहूर लॉ फर्म का हिस्सा बनना चाहता है। दोनों ने अभी तक रिश्ते के भविष्य पर बात नहीं की है। एक वक्त था, जब मैं आदमियों से निराश हो चुकी थी। रिश्ते बनते थे, लेकिन शादी तक कोई नहीं पहुंचा। बच्चे चाहती थी, लेकिन उन आदमियों को सिर्फ संबंध बनाने थे। पिछले 10 साल में मेरी काम भावना भी सो गई थी, लेकिन जस्टिन को देखकर वह अचानक जाग गई। दिल, दिमाग और शरीर में अजीब-सा अहसास था। एक बार फिर खुद में जिंदगी महसूस की।
यह भी पढ़ें:शादीशुदा महिला को नौकरी नहीं देंगे…देश की सबसे बड़ी कंपनी का फरमान, क्या है 2 बहनों से जुड़ा विवाद?
जस्टिन ने ही डेट पर बुलाया, 6 महीने से रिश्ता
केट ने बताया कि एक जनवरी 2024 को डेटिंग साइट पर एक मैसेज आया। वह जस्टिन का मैसेज था कि वाह सेक्सी, आप जैसी किसी महिला को जानना कितना अद्भुत होगा? इसके साथ दिल वाला इमोजी था। केट ने रिप्लाई दिया कि आप तो 20 साल छोटे हो? उसका जवाब आया कि उम्र तो सिर्फ नंबर है। यह सुनकर दिल खिल उठा। मेनोपॉज हो चुका था, फिर भी फिजिकल अटैचमेंट महसूस होने लगी। करीब 2 सप्ताह फ्लर्ट करने के बाद जस्टिन ने मिलने का प्रोग्राम बनाया।
जस्टिन से डेट के लिए निकली तो काफी नर्वस थी, जबकि वह पहले से रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा था। उसने गले लगाकर वेल्कम किया और घर साथ चलने का ऑफर दिया, लेकिन मना कर दिया। घर जाने के बाद जस्टिन का मैसेज आया कि दोबार मिलना चाहोगी तो खुशी का ठिकानी नहीं रहा। दूसरी डेट पर एक दूसरे के बारे में चीजें शेयर की। उसके बाद आज का दिन है, 6 महीने हो गए रिश्ते को और दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:27000 फीट ऊंचाई पर जहाज पर मिसाइल दागी, क्रैश होकर जहाज समुद्र में गिरा, मिलीं 81 पैसेंजरों की लाशें
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
49 mins agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 hr agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
3 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
13 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
18 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines