Pakistan News: पाकिस्तान में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को कराची एयरपोर्ट के पास भीषण धमाका हुआ। खबरें ये भी हैं कि ये ब्लास्ट एक हमला था, इसके जरिए पोर्ट कासिम इलेक्टिक पावर कंपनी के चीनी कर्मचारियों को निशाना बनाया गया, जिसमें दो चीनी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। चीन ने इस मामले की जांच की मांग की है। इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। सिंध प्रांत के गृह मंत्री जिया उल हसन लंजर ने जिओ न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि धमाका संदिग्ध आईईडी के जरिए किया गया, जिसमें एक विदेश नागरिक भी घायल हुआ है।
धमाका इतना तेज था कि पूरे कराची शहर में सुना गया। वही एयरपोर्ट के पास वाले इलाके में धुएं का गुबार देखा जा सकता था। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक धमाके में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया के इन 5 देशों में नहीं होती रात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
धमाके के टेलीविजन फुटेज में इलाके में धुआं उठते हुए देखा जा सकता है। वहीं ब्लास्ट साइट के पास सड़क पर आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। धमाके की आवाज उत्तरी नजीमाबाद और करीमाबाद तक सुनी गई हैं।
ब्लास्ट के बाद आग लगने के चलते जली गाड़ियां
ब्लास्ट के बाद आग लगने के चलते जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास खड़े वाहनों में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक धमाका एयरपोर्ट को जाने वाली मुख्य सड़क पर हुआ। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि धमाका ऑयल टैंकर में हुआ। हालांकि मामले में जांच अभी जारी है।
ये भी पढ़ेंः अलकायदा ने 600 लोगों को उतारा मौत के घाट, Burkina Faso में इस वजह से किया नरसंहार
ब्लास्ट के बाद आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सिंध के गृह मंत्री ने कहा कि ब्लास्ट में बहुत सारी गाड़ियां तबाह हो गई हैं, क्योंकि धमाका उस समय हुआ, जब विदेशी नागरिकों का काफिला एयरपोर्ट से निकल रहा था।
उन्होंने कहा कि ब्लास्ट में चार पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जबकि 7 से 8 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
संबंधित खबरें
इजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
19 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
8 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
12 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
12 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines