कराची एयरपोर्ट के पास ऑयल टैंकर में भीषण धमाका, बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी, 2 चीनी नागरिकों की मौत

Pakistan News: ब्लास्ट की जिम्मेदारी बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। सिंध के मंत्री ने कहा कि संदिग्ध आईईडी के जरिए ब्लास्ट किया गया है। ये ब्लास्ट उस समय हुआ जब विदेशी नागरिकों का काफिला एयरपोर्ट से निकल रहा था। ब्लास्ट में एक विदेशी नागरिक के घायल होने की खबर है।

Nigeria Gas Tanker Blast

Nigeria Gas Tanker Blast

Pakistan News: पाकिस्तान में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को कराची एयरपोर्ट के पास भीषण धमाका हुआ। खबरें ये भी हैं कि ये ब्लास्ट एक हमला था, इसके जरिए पोर्ट कासिम इलेक्टिक पावर कंपनी के चीनी कर्मचारियों को निशाना बनाया गया, जिसमें दो चीनी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। चीन ने इस मामले की जांच की मांग की है। इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। सिंध प्रांत के गृह मंत्री जिया उल हसन लंजर ने जिओ न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि धमाका संदिग्ध आईईडी के जरिए किया गया, जिसमें एक विदेश नागरिक भी घायल हुआ है।

विज्ञापन

धमाका इतना तेज था कि पूरे कराची शहर में सुना गया। वही एयरपोर्ट के पास वाले इलाके में धुएं का गुबार देखा जा सकता था। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक धमाके में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

धमाके के टेलीविजन फुटेज में इलाके में धुआं उठते हुए देखा जा सकता है। वहीं ब्लास्ट साइट के पास सड़क पर आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। धमाके की आवाज उत्तरी नजीमाबाद और करीमाबाद तक सुनी गई हैं।

विज्ञापन

ब्लास्ट के बाद आग लगने के चलते जली गाड़ियां

ब्लास्ट के बाद आग लगने के चलते जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास खड़े वाहनों में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक धमाका एयरपोर्ट को जाने वाली मुख्य सड़क पर हुआ। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि धमाका ऑयल टैंकर में हुआ। हालांकि मामले में जांच अभी जारी है।

विज्ञापन

ब्लास्ट के बाद आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सिंध के गृह मंत्री ने कहा कि ब्लास्ट में बहुत सारी गाड़ियां तबाह हो गई हैं, क्योंकि धमाका उस समय हुआ, जब विदेशी नागरिकों का काफिला एयरपोर्ट से निकल रहा था।

उन्होंने कहा कि ब्लास्ट में चार पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जबकि 7 से 8 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ