Collision Between Two Ships in London : समुद्र के बीच दो जहाजों के बीच टक्कर की खबर सामने आ रही है। सोमवार को पूर्वी इंग्लैंड के तट पर एक तेल टैंकर और एक मालवाहक जहाज में टक्कर हो गई, जिससे दोनों जहाजों में आग लग गई। इस घटना के बाद से बचाव कार्य अभियान चल रहा है। ब्रिटेन की समुद्री और तटरक्षक एजेंसी ने कहा कि कई लाइफ बोट जहाजों और एक तटरक्षक बचाव हेलीकॉप्टर को उत्तरी सागर में भेजा गया है।
दो जहाजों के बीच हुई टक्कर
जानकारी के मुताबिक, एक तटरक्षक विमान और पास के जहाजों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। वेसल फाइंडर के अनुसार, टैंकर पर अमेरिकी झंडा लगा हुआ था और उस पर केमिकल और तेल लदा हुआ था। इसका नाम एम.वी. स्टेना इमैक्युलेट बताया जा रहा है। मालवाहक जहाज और कंटेनर जहाज सोलोंग, स्कॉटलैंड के ग्रेंजमाउथ से नीदरलैंड के रॉटरडैम जा रहा था। दोनों की बीच टक्कर हो गई।
यहां देखें फोटो
32 लोगों को बचाया गया-रिपोर्ट
पोर्ट ऑफ ग्रिम्सबी ईस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रायटर्स को बताया कि 32 लोगों को निकालकर तट पर लाया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को तैनात किया गया था। यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों की स्थिति गंभीर हैं। बीबीसी ने स्टेना बल्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक हेनेल के हवाले से पुष्टि की है कि टैंकर पर सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें : 60 फीट गहरे गड्ढे में मशीन के साथ समा गया राकेश, मौत के 10 महीने बाद क्यों हुआ अंतिम संस्कार?
रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल 32 घायलों को बंदरगाह लाया गया था और जहां एंबुलेंस पहले से ही खड़ी थीं। ग्रिम्सबी ईस्ट के बंदरगाह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन बॉयर्स ने ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज को बताया कि आज सुबह बहुत कोहरा था और कोहरा दिन भर नहीं छंटा। इसलिए मुझे लगता है कि जिस समय दुर्घटना हुई, उस समय कोहरा रहा होगा।
संबंधित खबरें
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
4 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
8 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
9 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
10 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
13 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
13 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
17 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
19 hrs agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
19 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines