Israel Air Strike on Lebanon Hezbollah: दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर इजराइल के हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इससे तेल की कीमतों में भी तेजी आई है। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट ऑयल 80 डाॅलर प्रति बैरल तक बढ़ गया है। जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 75 डाॅलर से ऊपर चढ़ गया है। इजराइली अधिकारियों की मानें तो रविवार को हिजबुल्ला के मिसाइल लांचरों को नष्ट करने के लिए 100 से अधिक लड़ाकू विमान भेजे।
हालांकि इस हमले के बाद हिजबुल्ला ने कहा कि उसका इजराइल के साथ कोई विवाद नहीं है। लेकिन वह तब तक इजराइल का विरोध करेगा जब तक वह गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध विराम नहीं कर लेता। बता दें कि हिजबुल्ला ईरान द्वारा समर्थित एक आतंकी संगठन है। जिसे अमेरिका ने वैश्विक आतंकी संगठन घोषित कर रखा है।
अमेरिका ने ब्याज दरें फिर बढ़ाई
जियो पाॅलिटिक्स में बदलाव और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती के कारण तेल की कीमतें इस साल मामूली तौर पर बढ़ी हैं। इस सबके बीच इजराइल और हमास के बीच मिश्र की राजधानी काहिरा में शांति वार्ता बैठक की शुरुआत रविवार को हुई। इससे पहले इजराइल ने रविवार रात को इमरजेंसी में ढील दी थी। इससे पहले हिजबुल्ला के हमलों के बाद इजरायल ने इमरजेंसी घोषित कर दी थी और एयरपोर्ट को कई घंटों के लिए बंद कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः ‘बम से उड़ा देंगे’…इस Airport पर मची अफरातफरी? सहम गए हजारों यात्री
कुल तेल उत्पादन का एक तिहाई मिडल ईस्ट में
बता दें कि मध्य पूर्व में तेल की घटती और बढ़ती कीमतें किसी भी देश की बुनियादी चीजों को प्रभावित करती है। दुनिया के कुल तेल उत्पादन का एक तिहाई मध्य पूर्व से निकलता है। ऐसे में अगर तेल की कीमतें युद्ध के मंडराते खतरे के बीच बढ़ती है तो भारत समेत दक्षिण पूर्व एशिया के तमाम देशों में इसका प्रभाव पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः चांद पर रहने के लिए ड्रैगन लगा रहा जुगाड़, मिट्टी से बनाएगा पानी; क्या है नया प्लान?
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
8 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
13 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
14 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
14 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
15 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
18 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
20 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
22 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
22 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines