काम के प्रेशर से परेशान नर्स ने किया दिल दहलाने वाला काम, 10 मरीजों को सुलाया मौत की नींद

जर्मनी में एक नर्स ने अपने ही 10 मरीजों को गलत इंजेक्शन देकर उनकी जान ले ली. इस पर कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बताया जा रहा है कि मृत लोगों के शवों की एक बार फिर जांच होगी, जिसके बाद मुकदमा और बढ़ सकता है. मगर सवाल यह है कि आखिर क्यों जान बचाने वाले शख्स ने अपने ही मरीजों को मौत के घाट उतार दिया?

source-nurse

Nurse Killed 10 Patients: जीवन देने वाले लोग भी हमारी जान ले लेंगे, ऐसी कल्पना करना ही मुश्किल है. मगर जर्मनी में ऐसा ही कुछ हुआ है. दरअसल, यहां वुएर्सेलेन (Wuerselen) नामक शहर में एक नर्स (Male) ने अपने 10 मरीजों की जान ले ली है. आरोपी यही नहीं रुका था बल्कि उसका प्लान अन्य 27 मरीजों की जान लेना भी था. बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला नर्स काम के बोझ से परेशान हो गया था और उसने स्ट्रेस में इन हत्याओं को अंजाम दिया है. हालांकि, कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

कैसे की Nurse ने हत्या?

आरोपी नर्स का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स रात की शिफ्ट करता था और उसे बूढ़े मरीजों की देखभाल करनी होती थी. उनसे परेशान होकर उसने अपने अधिकतर बूढ़े मरीजों को मॉर्फीन या शामक इंजेक्शन दिया, जिनसे उनकी मौत हो गई. ये हत्याएं शख्स ने साल 2023 के दिसंबर से शुरू की थीं और 2024 तक मौत का यह सिलसिला चला.

दोबारा चलाया जा सकता है मुकदमा

हालांकि, हत्या करने वाला शख्स खुद भी स्ट्रेस से पीड़ित था लेकिन जिन परिवार के लोगों का मानना है कि शख्स के साथ कोई सहानुभूति न दिखाई जाए और उसके साथ वैसे ही व्यवहार किया जाए, जो किसी आम मुजरिम के साथ किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि मृत लोगों के शरीर को कॉफिन से निकाला जा सकता है ताकि एकबार फिर पोस्टमार्टम किया जाए. इसके बाद आरोपी नर्स पर अलग से नया मुकदमा भी चलने की संभावना है.

कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाते हुए अदालत ने कहा है कि नर्स का जुर्म ‘विशेष रूप से गंभीर अपराध’ की श्रेणी में शामिल है. ऐसे मामलों में रिहाई अगले 15 सालों से पहले मिलना बेहद मुश्किल है. मगर अपराधी अपील फाइल कर सकता है. बता दें कि उसकी गिरफ्तारी 2024 में की गई थी. व्यक्ति ने अपना नर्सिंग करियर 2020 से शुरू किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ