Hidden Camera: कोलंबिया में जन्मी 25 वर्षीय केली एंड्रेड नाम की एक लड़की ने एक घर में नैनी के तौर पर काम शुरू किया था। करोड़पति शख्स ने अपने बच्चों के लिए इस लड़की को काम पर रखा था। इस दौरान महिला को शक हुआ कि स्मोक डिटेक्टर में कैमरा लगाया गया है। एस्पोसिटो नाम के इस शख्स को अवैध निगरानी के संदेह में 2021 में हिरासत में लिया गया था। उसपर महिला के सैकड़ों न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करना का इल्जाम था।
स्मोक डिटेक्टर में था कैमरा
कोलम्बियाई महिला जो अब अपने पति के साथ न्यू जर्सी में रह रही है, उसका दावा था कि उसके बॉस ने स्मोक डिटेक्टर में कैमरा लगाया। उस महिला को चार बच्चों के पिता ने अपने घर पर काम पर रखा था। ब्रुकलिन संघीय न्यायालय में दायर एक मुकदमे के अनुसार, जब उसने कैमरे की खोज की तो उसके साथ बॉस ने डराने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए इस दौरान वो अपने कमरे की खिड़की से कूद गई थी।
ये भी पढ़े: बेटे और पति को खोया… रोई नहीं; अपने जैसों की मदद को बना लिया ‘2wish’, आज प्रिंस विलियम भी मुरीद
20 लाख का जुर्माना
2021 में अवैध निगरानी के संदेह में एस्पोसिटो को हिरासत में लिया गया था। इस अपराध में अधिकतम चार साल की जेल की सजा हो सकती थी। इस मामले में फैसला केली एंड्रेड के हक में आया। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि केली एंड्रेड को जुर्माने के तौर पर 2.78 मिलियन डॉलर (20 लाख से ज्यादा) का भुगतान किया जाए। इसपर केली का कहना है कि पिछले तीन सालों में मैं जिस स्थिति से गुजरी हूं, उसके लिए यह काफी नहीं है।
एंड्रेड ने ये नौकरी ज्वाइन करने के महज तीन हफ्ते से भी कम समय में ये मुकदमा दायर कर दिया था। उस दौरान उन्हें स्मोक डिटेक्टर एक कैमरा मिला था, जिसमें एक मेमोरी कार्ड था, जिसमें सैकड़ों वीडियो रिकॉर्ड थीं। जिनमें से कई को लेकर उन्होंने दावा किया कि उनमें वो कपड़े बदलते दिख रही हैं। केली एंड्रेड का कहना है कि वो इस घटना को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
ये भी पढ़े: पूरे शहर में CCTV, क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, बड़ा सवाल- चार मर्डर कर कैसे भाग निकले हत्यारे?
संबंधित खबरें
भूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 hr ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
10 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
16 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
23 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
23 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines