TikTok Ban: टिकटॉक को कई देशों ने बैन कर दिया है। ब्रिटिश मंत्री ओलिवर डाउडेन ने गुरुवार को कहा कि सरकार सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा कुछ प्लेटफार्मों पर संवेदनशील डेटा का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस बारे में जोखिम था।
डाउडेन ने सांसदों से कहा, हम सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। हम तत्काल प्रभाव से ऐसा करेंगे। भारत, अमेरिका समेत कई देश पहले ही टिकटॉक को बैन कर चुके हैं। इस ऐप को सिक्योरिटी के लिए खतरनाक बताया जा रहा है। बेल्जियम में भी टिकटॉक को अब सरकारी कर्मचारी अपने काम के फोन में इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
और पढ़िए – अमेरिकी एयरफोर्स ने जारी किया रूसी जेट के हमले का VIDEO, कहा- ये कदम गैर जिम्मेदार और भड़काऊ
भारत में 2020 में बैन हुआ Tiktok
बता दें कि भारत की मोदी सरकार ने टिकटॉक पर साल 2020 में बैन लगा दिया था। सरकार ने 29 जून 2020 में 59 चाइनीज एप पर बैन लगाया था। यह पहली बार था जब इतनी बड़ी संख्या में सरकार द्वारा किसी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया गया हो। इस लिस्ट में पहला नाम Tiktok का था। इसके अलावा कैमस्कैनर और पबजी (PUBG) जैसे लोकप्रिय एप्स को भी बैन किया गया था। इन एप को डाटा सुरक्षा को लेकर खतरा बताया जा रहा था।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
5 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
13 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
15 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
17 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
18 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
18 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines