---विज्ञापन---

दुनिया

दुनिया के पांच देशों में नहीं रहता एक भी इंडियन सिटीजन, 195 देशों में बसे हैं भारतीय

Countries where no Indian live: विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीय लोग रहते हैं, यहां पर 44 लाख से ज्यादा इंडियंस रहते हैं। ऐसे में दुनिया में पांच ऐसे देश भी हैं, जहां पर एक भी इंडियंस नहीं रहता है।

Countries where no Indian live: भारत दुनिया में आबादी के हिसाब से चीन के बाद दूसरे नंबर पर आता है। 2021 के सर्वे के मुताबिक, इंडिया की जनसंख्या 140 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, भारतीय नागरिक दुनिया के 195 देशों में रह रहे हैं। विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, तीन करोड़ से ज्यादा भारतीय विदेशों में रहते हैं। हालांकि, दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां पर भारत का एक भी नागरिक नहीं रहता है।

दुनिया के पांच देशों में नहीं रहता एक भी इंडियन सिटीजन

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीय लोग रहते हैं, यहां पर 44 लाख से ज्यादा इंडियंस रहते हैं। ऐसे में दुनिया में पांच ऐसे देश भी हैं, जहां पर एक भी इंडियंस नहीं रहता है। दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी में एक भी इंडियंस नहीं रहता है। वहीं, बात सैन मैरिनो की करें तो यह भी एक ऐसा देश, जिसमें एक भी इंडियन नागरिक नहीं रहता इस देश की आबादी 3.33 लाख है।

---विज्ञापन---

वहीं, तुवालु आइलैंड जिसे एलिस आइलैंड भी कहा जाता है, यहां पर आजतक एक भी भारतीय नागरिक रहने के लिए नहीं गया। बता दें कि ये देश प्रशांत महासागर के ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में है। इसके अलावा हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी एक भी इंडियन नहीं रहता है। वहीं, यूरोपियन देश बुल्गारिया में भी कोई भारतीय नहीं रहता है। हालांकि, कुछ संख्या में भारतीय डिप्लोमेट्स यहां पर कार्यरत हैं।

क्या कारण हो सकते हैं इन देशों में न बसने के

अगर आप सोच रहे होंगे की इन देशों में एक भी भारतीय नागरिक क्यों नहीं रहता है तो इसके पीछे का कोई विशेष कारण नहीं है। वहीं, भारत से दूसरे देश में बसने के लिए भारतीय नागरिक इसलिए जाते हैं ताकि उन्हें वहां बेहतर सुविधाएं मिल सके। इसके साथ ही वेटिकन सिटी, बुल्गारिया और सैन मैरिनो जैसे देश बहुत छोटे देश हैं, जहां पर अन्य देशों की तुलना में ज्यादा सुविधाएं नहीं मिलती है। वहीं, बात करें पाकिस्तान की तो भारत के इस देश से तनावपूर्व रिश्ते हैं। इसलिए वहां पर कोई भारतीय बसने के लिए नहीं जाता।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2023 11:16 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola