Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Nostradamus Predictions 2022: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। साल 2022 के खत्म होने में दो महीने यानी 60 दिन बचे हुए हैं। नास्त्रेदमस की मानें तो तीसरे विश्वयुद्ध के लिए अगले 60 दिन बेहत खतरनाक हैं। उनकी इस भविष्यवाणी को लेकर वे लोग काफी चिंतित हैं जो नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में यकीन रखते हैं।
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, इस साल एक परमाणु हथियार का विस्फोट होगा जिसके परिणामस्वरूप की स्थिति में भारी बदलाव आएगा। ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी और लाखों लोग प्रभावित होंगे। यदि ऐसा होता है, तो भुखमरी की ओर ले जाने वाले भोजन की भारी कमी हो जाएगी।
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी में आगे कहा, “तीसरा विश्व युद्ध करीब 7 महीने तक चलेगा। इसमें लाखों लोग मारे जाएंगे। कई देश पृथ्वी के चेहरे से गायब हो जाएंगे और शेष लोग नए सिरे से जीवन शुरू करेंगे।
दरअसल, इस साल फरवरी के आखिरी सप्ताह में रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था। इस आक्रमण के बाद ही तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका जताई जा रही है। यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका समेत नाटो देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए है। रूस को चारों ओर से घेरने की कोशिश की जा रही है। अब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के आठ महीने गुजर जाने के बाद एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक्टिव दिख रहे हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की कई बार यूक्रेन पर रूस की ओर से परमाणु हमले का अंदेशा जता चुके हैं लेकिन हाल ही में पुतिन ने स्पष्ट किया है कि उनके देश की ओर से यूक्रेन पर परमाणु हमला नहीं किया जाएगा।
वहीं, चीन और ताइवान के बीच चल रहे तनाव को लेकर भी दुनिया के ताकतवर देश दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक ओर अमेरिका ने ताइवान के साथ खड़े होने की बात कही है तो रूस ने इशारों-इशारों में चीन के साथ खड़े होने की बात कही है। हालांकि इन दोनों ही मुद्दों पर भारत हमेशा से बातचीत पर जोर देता रहा है।
इतिहास में दर्ज आंकड़े गवाही देते हैं कि नास्त्रेदमस की 800 भविष्यवाणियां सच हुई हैं। नास्त्रेदमस की वर्ष 3997 तक की भविष्यवाणियां दर्ज हैं। भारत की बात करें तो नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या जैसी भविष्यवाणियां शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बारे में सैकड़ों साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।
(Zolpidem)
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।