हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Israel-Iran War: नास्त्रेदमस की 2026 भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता, क्या परमाणु युद्ध और वर्ल्ड वॉर-3 का खतरा?

Iran Israel War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच नास्त्रेदमस की 2026 की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं. क्या ये संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध या परमाणु हमले की ओर इशारा करता है? जानिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी और मौजूदा हालात की पूरी सच्चाई.

विज्ञापन
Credit: Social Media

दुनिया को इस समय एक बार फिर बड़े युद्ध का डर सता रहा है. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया और कई वेबसाइटों पर नास्त्रेदमस की 2026 की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि नास्त्रेदमस ने पहले ही तीसरे विश्व युद्ध और परमाणु हमले का संकेत दे दिया था. इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी टकराव का असर सिर्फ इन देशों तक सीमित नहीं है. लेबनान, सीरिया और इराक जैसे देश भी इस तनाव से प्रभावित हो रहे हैं. पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि यह संघर्ष आगे किस दिशा में जाएगा।

ये भी पढ़ें: US-इजरायल ने ईरान के परमाणु केंद्र पर किया हमला? ईरान के दावे पर IAEA ने क्या कहा

नास्त्रेदमस ने क्या कहा था?

दरअसल, नास्त्रेदमस एक फ्रांसीसी भविष्यवक्ता थे, जिन्होंने 16वीं सदी में कई रहस्यमयी भविष्यवाणियां लिखी थीं. उनकी किताब Les Propheties में चार पंक्तियों वाले श्लोक हैं, जिन्हें समझना आसान नहीं है. कुछ श्लोकों में ‘ग्रेट वॉर’, ‘आग से तबाही’ और ‘पूरे विश्व में अशांति’ जैसे शब्द मिलते हैं. इन्हीं पंक्तियों को आज के हालात से जोड़कर कहा जा रहा है कि 2026 में बड़ा युद्ध या परमाणु हमला हो सकता है. सच ये है कि नास्त्रेदमस ने न तो परमाणु बम, न अमेरिका, न इजरायल और न ईरान का नाम लिया था. उनकी भविष्यवाणियां बहुत अस्पष्ट हैं और हर दौर में लोग उन्हें अपने समय की घटनाओं से जोड़ देते हैं.

विज्ञापन

क्या परमाणु बम की भविष्यवाणी सच है?

विशेषज्ञों का मानना है कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को सीधे-सीधे आज की राजनीति से जोड़ना सही नहीं है. ये ज्यादा तर अनुमान और व्याख्या पर आधारित बातें हैं. फिलहाल हालात गंभीर जरूर हैं, लेकिन ये कहना कि विश्व युद्ध तय है, जल्दबाजी होगी. बड़े देश कूटनीति के जरिए हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र और कई वैश्विक संगठन तनाव कम करने पर जोर दे रहे हैं. हालांकि, अगर हालात बिगड़े तो दुनिया को बड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन अभी तक परमाणु युद्ध या विश्व युद्ध की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर भारत की ‘चुप्पी’… क्या है मोदी सरकार की कूटनीति? जानिए इसके पीछे के मायने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola