Nostradamus 2024 Prediction: आज के टाइम में भविष्य को लेकर हर किसी के मन में उत्सुकता होती है। अब 2024 में क्या होने वाला है, इसे लेकर भविष्यवाणी की गई है। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने सदियों पहले कई भविष्यवाणियां की थीं। अब ‘जिंदा नास्त्रेदमस’ के नाम से मशहूर एथोस सैलोम ने भविष्य की एक झलक दी है। उन्होंने कहा कि 2024 मानव इतिहास में एक नए अध्याय का साल होगा।
उन्होंने दावा किया है कि कोरोना वायरस महामारी, यूक्रेन पर हमला, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत और वर्ल्ड कप फाइनल की भविष्यवाणी उन्होंने पहले की थी। इसके अलावा, उन्होंने एक भविष्यवाणी में कहा था कि 2024 में ‘तीन दिन का अंधकार’ होगा। अब सवाल उठता है कि क्या यह पूरा हो गया है? डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, एथोस ने 2023 में कहा था कि सोलर फ्लेयर पृथ्वी से टकराएंगे। एक कोरोनल मास इजेक्शन (CME) हमारी तरफ आ रहा है।
2017 के बाद सबसे बड़ा सौर तूफान
CME हर कुछ दिनों में होता रहता है लेकिन इनका पृथ्वी पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। हालांकि, 24 मार्च को वैज्ञानिकों की तरफ से सूर्य से एक ‘एक्स-क्लास’ कोरोनल मास इजेक्शन दर्ज किया गया था। साल 2017 के बाद यह सबसे बड़ा सौर तूफान (Solar Storm) माना जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव को अभी तक पूरी तरह नहीं मापा गया।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए सच हो रही नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी!
अप्रैल में लगने वाले ग्रहण से कनेक्शन?
सोलेम के अनुमान के मुताबिक सौर विस्फोट तीन दिनों तक घने अंधेरे में रहेगा। 8 अप्रैल को पूरी तरह से सूर्य ग्रहण लगेगा, इस दौरान सूरज की परछाई अमेरिका में अंधेरा कर देगी। उनकी भविष्यवाणी और ग्रहण को आपस में जोड़ा जा रहा है।
कौन-कौन सी भविष्यवाणियां की?
नास्त्रेदमस फ्रांस के भविष्यवक्ता थे। माना जाता है कि उन्होंने जॉन एफ कैनेडी की हत्या, हिटलर का उदय, 9/11 हमला और लंदन की आग की भविष्यवाणी की थी। सैलोम उन्हीं के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।
एथोस के दावे के अनुसार, अगले साल अंतरिक्ष से एक उल्कापिंड पृथ्वी पर लैंड करेगा। उनका यह भी दावा है कि एआई जागृत हो जाएगा। जिससे, मशीन इंसानों के खिलाफ बगावत कर देंगी। इसके साथ-साथ उन्होंने तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर भी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन सागर से इसकी शुरुआत हो सकती है।
यह भी पढ़ें: पार्सल आया, खोला और उड़ गए चिथड़े; मैथ में PHD लेकिन खौफनाक इरादे, जानें एक जीनियस कैसे बना आतंकी?
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
7 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
9 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
10 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
12 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
12 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
21 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
21 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines